-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Daughter Turned Into Ashes Before Palanquin Lift Three Members Of Same Family Burnt Due To Lightning
डोली उठने से पहले राख हुई बेटी, बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य जले, बिहार की है यह घटना
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इस घटना में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में अवधेश यादव (48), उनकी पत्नी राधिका देवी (45) और बेटी रिंकू कुमारी (18) शामिल हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - पिक्सेल्स
अरवल : बिहार में इन दिनों मौसम ने विकराल रूप ले लिया है। अप्रत्याशित बारिश और आकाशीय बिजली न केवल जनजीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि कई घरों का चिराग भी बुझा रही है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना बीते दिन सोमवार को अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के शादिपुर गांव में सामने आई है।
इस घटना में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में अवधेश यादव (48), उनकी पत्नी राधिका देवी (45) और बेटी रिंकू कुमारी (18) शामिल हैं। यह हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी इसकी झलक देखी, उसका दिल कांप उठा।
गेहूं की बोझ उठाने गए थे खेत
गांववालों के मुताबिक, बारिश शुरू होते ही अवधेश यादव अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की बोझ उठाने गए थे। बारिश तेज हो गई तो वे तीनों पास ही रखे सूखे भूसे के ढेर के पास जाकर बैठ गए, ताकि भीगने से बच सकें। लेकिन किसे पता था कि वही भूसा उनकी चिता बन जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली भूसे पर गिर गई, जिससे उसमें आग लग गई। सूखा भूसा तुरंत जल उठा और तीनों उसमें फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कोई उन्हें बचा नहीं सका। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
शादी की खुशियां बनी मातम
इस घटना में सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह है कि रिंकू की शादी इसी 29 अप्रैल को होने वाली थी। 25 अप्रैल को उसका तिलक तय था और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब शादी की खुशियों की जगह घर में मातम छा गया है। रिंकू की शादी टेकरी थाना क्षेत्र के मुर्गी बिगहा गांव में तय थी। उसके सपनों का घर बसने से पहले ही किस्मत ने उसके साथ ऐसा क्रूर मजाक कर डाला कि पूरा गांव गमगीन हो उठा।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही वंशी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भूसे के ढेर में जले हुए शव देखे जा सकते हैं।
Daughter turned into ashes before palanquin lift three members of same family burnt due to lightning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













