अगर जरा भी खरोच आई… लालू की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को दी धमकी, बोली- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Bihar Rohini Acharya: बिहार में चल रहे सुरक्षा वार पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। रोहिणी आचार्य ने CM सम्राट चौधरी को खुली धमकी देते हुए बिहार की जनता से ये अपील की।
- Written By: प्रिया जैस
सम्राट चौधरी और रोहिणी आचार्य (सौजन्य-IANS)
Rohini Acharya Slams Samrat Choudhary: बिहार में पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने के मामले को लेकर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भड़ गई हैं। उन्होंने सुरक्षा कवर मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली धमकी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार के किसी भी सदस्य को खरोच तक आई तो सरकार को इसके अंजाम का अभी अंदाजा नहीं है।
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि सुरक्षा कवर कम करने के बाद सुरक्षा का दिखावा बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।
रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी को दी धमकी
सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए उन्होंने लिखा, “खुद सात हत्या के मामलों में आरोपी मुख्यमंत्री की सरकार का लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती करने का फैसला, सिर्फ उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने और शारीरिक चोट पहुंचाने के इरादे से लिया गया है। सुरक्षा कवर कम होने के बाद सुरक्षा का दिखावा बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है। इसी संदर्भ में राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास से सुरक्षा कर्मियों को वापस भेजने का फैसला किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप
लालू यादव की सुरक्षा में कटौती पर भड़के मृत्युंजय तिवारी, बोले- ‘यह सस्ती राजनीति है’
लालू यादव और राबड़ी देवी ने वापस की Z+ सिक्योरिटी, बिहार की राजनीति में मची हलचल, अब नहीं रखेंगे कोई सुरक्षा!
लाल-हरा गमछा देखकर वोट दिया, अब कीमत चुका रही बिहार की जनता: प्रशांत किशोर
सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है ,. सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार के द्वारा लालू जी एवं राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती का फैसला लालू जी – राबड़ी देवी जी एवं उनके परिवार को नुकसान , शारीरिक क्षति पहुँचाने की नीयत से ही… — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 6, 2026
उन्होंने सम्राट चौधरी को चेतावनी देते हुए लिखा, सम्राट सरकार को यह समझना चाहिए कि बिहार के लाखों लोग लालू यादव, राबड़ी देवी और उनके परिवार के लिए असली सुरक्षा कवच हैं, और अगर लालू जी, राबड़ी देवी जी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को जरा सी भी खरोंच आती है, तो इसके क्या नतीजे होंगे शायद बिगड़े हुए सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को इसका कोई अंदाजा नहीं है।
बिहार की जनता से की सरकारी आवास पहुंचने की अपील
रोहिणी आचार्य ने बिहार की जनता से सरकारी आवास पहुंचने की अपील की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, लालू यादव के सभी समर्थकों से मेरी अपील है कि आप सभी बड़ी संख्या में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंचें और बदले की भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री को यह सीधा, साफ और मजबूत संदेश दें। यही कि आप सभी लालू परिवार की असली सुरक्षा और कवच हैं।
तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी जी के आधिकारिक आवास पहुँच कर बदले की भावना से काम रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा , साफ़ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा व् ढाल हैं 🙏 पूरा देश , पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की… — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 6, 2026
यह भी पढ़ें – लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप
बिहार की जनता देगी मुहतोड़ जवाब
पूरा देश और पूरा बिहार देख रहा है कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को कैसे परेशान किया जा रहा है, और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी।
आपको जानकारी दें, कि आज शनिवार को लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी जेड प्लस सुरक्षा को वापस कर दिया है। इसके बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी वाय प्लस सुरक्षा को वापस करते हुए अपने आवास से सभी गार्ड वापस कर दिए है।
