-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Congress Leader Kanhaiya Kumar Will Gherao Cms Residence On April 11
नीतीश के घर कांग्रेस की चढ़ाई! RJD के बाद कांग्रेस ने बढ़ाई टेंशन, बिहार चुनाव से पहले आया सियासी उबाल!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Politics: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। 11 अप्रैल को कन्हैया की यात्रा समाप्त हो रही है।

नीतीश के घर कांग्रेस की चढ़ाई! RJD के बाद कांग्रेस ने बढ़ाई टेंशन, बिहार चुनाव से पहले आया सियासी उबाल!
पटना: बिहार की यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। 11 अप्रैल को कन्हैया की यात्रा समाप्त हो रही है। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा का समापन कन्हैया कुमार पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव के साथ करेंगे। उसके पहले 7 अप्रैल को राहुल गांधी पटना पहुंच रहे हैं।
इससे पहले ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा के दौरान शुक्रवार देर शाम कोढ़ा प्रखंड के खेरिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सत्ता पक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को पहले बेरोजगार फिर कर्जदार और अब अपराधी बना रही है।
पलायन को बढ़ावा दे रही नीतीश सरकार
कन्हैया कुमार ने नीतीश सरकार पर हमला बोलेते हुए पलायन को बढ़ावा देने वाली सरकार बताया। कहा कि सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से छात्रों को बिना नौकरी मिले ही कर्ज लौटाने का मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे नौजवान शिक्षित युवको में भी आक्रोश पनप रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
बिहार में रोजगार की कमी
कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि हमारे नौजवान यहां जन्म लेते हैं, पढ़ाई करते हैं, लेकिन नौकरी के लिए उनको अपने घर-जमीन छोड़कर दिल्ली, पंजाब, गुजरात जाना पड़ता है।
7 अप्रैल को राहुल गांधी पहुंच रहे बिहार
पार्टी के सूत्रों के मुताबिक इसी सात अप्रैल को राहुल गांधी के बिहार दौरे के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य का अलग-अलग जिले में जाने का कार्यक्रम रखा गया हैं, जहां वे पार्टी के जिला और प्रखंड यूनिट के प्रमुखों से मिलकर यह देखेंगे कि कहां संगठन में बदलाव करना चाहिए और कहां नहीं। इसके बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के बाद से संगठन के अंदर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि चुनाव के पहले यदि नीचे की इकाई में बदलाव हुए, तो संगठन पर इसका विपरीत असड़ न पड़ जाए। हालांकि, इस मसले पर फिलहाल पार्टी के नेता आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। परंतु उन्हें उम्मीद है कि संगठन के कर्ताधत्र्ताओं तक संगठन के अंदर चल रही चर्चा की जानकारी जरूर हो गई होगी। फिलहाल संगठन की छोटी इकाई नेतृत्व के दौरे और स्क्रीनिंग को लेकर सक्रियता जरूर बरत रही है।
संगठन विस्तार को लेकर हुई आवश्यक बैठक
उधर, गोपालगंज शहर के बंजारी मोड़ के समीप जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में रविवार को जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में संगठन विस्तार को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई। नेता मो. चांद शेख ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रखंड अध्यक्ष के साथ मिलकर अगले चार महीने तक पार्टी की मजबूती और बूथ तक कांग्रेस को स्थापित करने में आपके साथ रह कर काम करूंगा।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तरफ से चलाए जा रहे अभियान हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने और हर एक प्रखंड के अध्यक्षों को इस अभियान में तेजी लाने का अनुरोध किया।
Congress leader kanhaiya kumar will gherao cms residence on april 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














