Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक, ₹4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

Prasad Hospital Fire Compensation: बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया और मुआवजे का ऐलान किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 04, 2026 | 10:40 AM

सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samrat Choudhary on Prasad Hospital Fire: बिहार में मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग के कारण कई लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। अधिकारियों ने अब तक चार मौतों की पुष्टि कर ली है। हालांकि, दस से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में परिवारों को संबल दें।

सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान करते हुए आगे लिखा, मृतकों के परिवारों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, और घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पतालों में उचित व्यवस्था की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा मरीजों की मौत की आशंका, बचाव कार्य जारी

2028 मिशन की ओर JDU का बड़ा कदम, 1 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ बिहार की बड़ी पार्टियों में हुई शामिल

चयनित 19 हजार, तो कार्यक्रम में 22 हजार कैसे? खान सर पर गुरु रहमान ने लगाए गंभीर आरोप, बताई हमले की सच्चाई

Malviya Nagar Fire Accident: तीसरी मंजिल से बच्चे को लेकर कूदी महिला, मंजर देख कांप उठेगी रूह

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह… — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 4, 2026

जानकारी के अनुसार, प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर तुरंत पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है। राहत कार्यों की देखरेख के लिए DM, SP, नगर आयुक्त और सिविल सर्जन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के बाहर शोकाकुल परिजन जमा हो गए, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Muzaffarpur, Bihar: At least three people lost their lives, and several others sustained injuries after a massive fire at a private hospital located under the jurisdiction of the Brahampura police station area in Muzaffarpur. (Visuals from the hospital) pic.twitter.com/VeR7xsZOB0 — IANS (@ians_india) June 4, 2026

यह भी पढ़ें – दिल्ली में सब चलता है… लवकेश बजाज ने उगले चौंकाने वाले राज; मालवीय नगर अग्निकांड के बाद 18 होटल होंगे सील!

मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया शिफ्ट

मुजफ्फरपुर के SSP कान्तेश मिश्रा ने बताया, अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लगभग 3:30 से 3:45 बजे के बीच हुई। माना जा रहा है कि ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। हालांकि, अस्पताल में भर्ती 12-13 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।

Cm samrat chaudhary announces 4 lakh compensation muzaffarpur prasad hospital fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 09:58 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Fire break out
  • Samrat Choudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.