- Hindi News »
- Bihar »
- Cm Nitish Kumar Visited Punaura Dham Sitamarhi In Bihar
सीएम नीतीश कुमार का मधुबनी और सीतामढ़ी का दौरा, पुनौरा धाम में किए दर्शन
Nitish Kumar Punaura Dham Visit: बिहार के सीएम नीतीश कुमार मधुबनी और सीतामढ़ी का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने पुनौरा धाम जाकर मां के दर्शन व पूजा अर्चना की। जहां 8 अगस्त को मां सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास होना है।
- Written By: प्रीति शर्मा
सीएम नीतीश कुमार पुनौरा धाम (सौ. एक्स)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और मधुबनी का दौरा किया। सीएम ने मधुबनी में रोड शो किया और वहां जनता का अभिवादन स्वीकार किया। प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए लोगों ने सीएम का आभार जताया।

नीतीश कुमार शनिवार को पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए मधुबनी के लौकही में प्लस टू हाई स्कूल परिसर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से उन्होंने नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही पांच प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी स्थित मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर बिहार की खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने पुनौरा धाम में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

पुनौरा धाम दर्शन के दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री मोतीलाल प्रसाद, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, और विधायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बता दें कि पुनौरा धाम में 8 अगस्त को अयोध्या की तर्ज पर मां सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास होगा। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम नीतीश भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मंदिर के निर्माण के लिए नीतीश कैबिनेट ने 880 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया था।

मधुबनी के लौकही में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं का शिलान्यास सीएम द्वारा किया गया। इन योजनाओं में करीब 426 करोड़ रुपए की लागत से पुरानी कमला एवं जीवछ कमला नदी के पुनर्जीवीकरण इन पर 4 वीयर तथा अन्य संरचनाओं के निर्माण कार्य, 178 करोड़ रुपए की लागत से जयनगर शहीद चौक के पास रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य शामिल हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरि प्रसाद साह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इसके अलावा अतिरिक्त 14 करोड़ 25 लाख की लागत से मधुबनी में अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इन योजनाओं से बिहार की जनता को काफी लाभ मिलेगा।
Cm nitish kumar visited punaura dham sitamarhi in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PM“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 06:34 PMराजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
May 18, 2026 | 06:25 PMSummer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
May 18, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















