Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BREAKING: बुर्का कांड के बाद निशाने पर CM नीतीश! धमकी मिलने के बाद बढ़ी सुरक्षा, हाई अलर्ट पर पुलिस

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी लेवल पर की गई है। इस समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के सुरक्षा घेरे को पहले से ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 20, 2025 | 04:02 PM

नीतीश कुमार, (मुख्यमंत्री, बिहार)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar CM Nitish Kumar Security Alert: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। हिजाब व‍िवाद के बाद मिले खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी (SSG सुरक्षा) लेवल पर की गई है। इस समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के सुरक्षा घेरे को पहले से ज्यादा सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीब केवल हाई प्रोफाइल और चुनिंदा लोग ही जा सकेंगे। उनके कार्यक्रमों, आवास और मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया गया है।

सोशल मीडिया के जरिए मिल रही धमकी

खबर है कि सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इन्हीं इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे की आशंका जताई है और उसी के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मौत के सामने फरिश्ता बन खड़े हुए दारोगा जी, 38 सेकंड में बचीं दो जिंदगियां, देखें इमोशनल Video

Bihar Budget 2026: बिहार में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, इस विभाग पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने खोला खजाना, 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश; महिला और युवाओं के लिए ये खास ऐलान

VIDEO: जेल से सत्ता तक का सफर! एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, शपथ के बाद छुए नीतीश कुमार के पैर

सीएम नीतीश को निशाना बनाने की कोशिश

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजाब व‍िवाद के बाद कुछ कट्टर और असामाजिक तत्वों में नाराजगी देखी गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘नौकरी करो या जहन्नुम जाओ’, ये इस्लामिक देश नहीं, चेहरा तो दिखाना होगा; हिजाब विवाद पर गिरिराज सिंह

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतीश कुमार पब्लिक स्टेज पर एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि CM नीतीश कुमार अपॉइंटमेंट लेटर देते समय एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटा रहे हैं। स्टेज पर मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और नीतीश कुमार महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटा चुके थे।

Cm nitish kumar security beefed up after hijab controversy following threats on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 07:16 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Police
  • Hijab Controversy
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.