Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश कुमार का बड़ा सियासी सस्पेंस! सीएम की कुर्सी छोड़ने की तारीख तय; दो चरणों में होगा सत्ता का हस्तांतरण?

Nitish Kumar: नीतीश क्या करेंगे, कब करेंगे, इसका अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन, उनकी समृद्धि यात्रा के 26 मार्च को पटना में समापन के बाद नए सीएम की खोज तेज हो सकती है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 20, 2026 | 09:24 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nitish Kumar Resignation Plan: जदयू अध्यक्ष और राज्यसभा के निर्वाचित सांसद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे इसकी चर्चा जोरो पर है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वह अचानक अपना पद नहीं छोड़ेंगे। लगभग दो दशक से बिहार का नेतृत्व करने वाली नीतीश बारी-बारी से दो किस्तों में जिम्मेवारी वाले पद छोड़ेंगे। सूत्रों का कहना है कि नीतीश सबसे पहले बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

देश के कानून के मुताबिक नीतीश को 30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा देना जरूरी है, नहीं तो उनकी राज्यसभा की सदस्यता शुरू होने से पहले स्वतः खत्म हो जाएगी। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो सकता है, इसलिए तब तक वो एमएलसी का पद छोड़कर भी बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। नीतीश कुमार सीएम पद से अप्रैल के दूसरे हफ्ते में त्यागपत्र दे सकते हैं, जब उनके राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने की घड़ी नजदीक आएगी।

14 दिनों में इस्तीफा देना अनिवार्य

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 101, एक साथ सदस्यता निषेध नियम 1950 और लोक प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 70 के मुताबिक एक व्यक्ति एक समय में संसद और विधानसभा में से किसी एक का सदस्य ही रह सकता है। अगर राज्य विधानमंडल का कोई सदस्य सांसद चुन लिया जाता है तो उसे निर्वाचित घोषित होने के 14 दिनों के अंदर विधानमंडल में सदन के अध्यक्ष या सभापति को अपनी सदस्यता का इस्तीफा सौंप देना है। निर्धारित समय के अंदर इस्तीफा नहीं देने पर संसद की वह सीट स्वतः रिक्त हो जाएगी, जिसके लिए उसे चुना गया हो।

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात, समृद्धि यात्रा में इन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पहले राज्यसभा और अब पार्टी की कमान पर नजर! JDU अध्यक्ष के लिए आज पर्चा भरेंगे नीतीश कुमार, क्या है रणनीति?

नवभारत संपादकीय: राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग चिंताजनक, विपक्ष की एकजुटता पर फिर सवाल

‘आगे यही सब काम करेंगे’, नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ, कही बड़ी बात, तय हो गया अगला सीएम?

सीएम को लेकर NDA की बैठक

संभावना है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नीतीश कुमार की जगह लेने वाले नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा, जदयू के अलावा एनडीए के घटक दल लोजपा-आर, हम और रालोमो के विधायकों की बैठकें हो। पहले हर घटक दल अपने-अपने विधायक दल का नेता चुनेगा। सबसे अंत में एनडीए विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक में गठबंधन का नेता चुना जाए, जो सीएम बनेगा। बिहार की सत्ता छोड़ रहे नीतीश चाहें तो राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के लिए दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नए सीएम को बिठाकर जाएं या फिर सांसद बनकर पटना लौटने के बाद सत्ता हस्तांतरण की औपचारिकताओं को पूरा करें।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात, समृद्धि यात्रा में इन विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

26 मार्च को समृद्धि यात्रा का समापन

नीतीश क्या करेंगे, कब करेंगे, इसका अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन, उनकी समृद्धि यात्रा के 26 मार्च को पटना में समापन के बाद नए सीएम की खोज तेज हो सकती है। भाजपा ने यह कहा भी है कि एनडीए में नए सीएम और अगली सरकार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Nitish kumar resignation plan in two phases bihar politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 09:24 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • JDU
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.