Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mathura: पत्रकार पर जानलेवा हमला; फरह थाना क्षेत्र में बाइक रोककर लाठी-डंडों से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Mathura Journalist News: मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में स्थानीय पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता गिरधारी लाल शर्मा पर कथित जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:18 PM

घायल पत्रकार गिरधारी लाल शर्मा (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura Journalist Attack News: मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में एक सांध्य दैनिक राजपथ के स्थानीय पत्रकार पर हुए हमले ने पत्रकारों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

शुक्रवार देर रात क्षेत्रीय संवाददाता एवं आरटीआई कार्यकर्ता गिरधारी लाल शर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल पत्रकार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रात में फरह से अपने गांव लौट रहे थे गिरधारी

जानकारी के अनुसार गिरधारी लाल शर्मा रात में फरह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। आरोप है कि कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया गया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

पहले प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, फिर पेड़ से लटककर की खुदकुशी, लिव-इन पार्टनर्स की कहानी का खौफनाक अंत

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला: हाईकोर्ट ने मथुरा DM-SSP से मांगी सीलबंद रिपोर्ट, अगली सुनवाई 25 अगस्त को

Mathura: 9 अगस्त की कार सेवा से पहले स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कानूनी नोटिस, कहा- दबाव में नहीं झुकेंगे

नागपुर में फर्जी नंबर, असली चोर और सुपरफास्ट पुलिस! तीन थानों का वांटेड फैजान वाड़ी बाईपास पर हुआ ढेर

घायल पत्रकार ने किसी तरह अपने परिजनों और साथी पत्रकारों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पहले फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- Mathura: 9 अगस्त की कार सेवा से पहले स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कानूनी नोटिस, कहा- दबाव में नहीं झुकेंगे

अवैध खनन से संबंधित मामलें में हुआ हमला

पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय पहले क्षेत्र में अवैध खनन से संबंधित एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की थी। उनका कहना है कि उसी मामले की रंजिश में उन पर हमला कराया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Mathura journalist attacked police register case assault local reporter farah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 04:18 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Crime News
  • Mathura

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.