- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Traffic Police Issued Challan Of Rs 4000 Against Tej Pratap Yadav For Not Wearing A Helmet While Riding A Scooter Around Cm House Yesterday
होली पर तेज प्रताप ने करवाई पिता लालू की फजीहत, बिना हेलमेट ‘पलटू चाचा’ के घर के सामने घूमने पर अब पुलिस ने लिया ये एक्शन
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक नये विवाद में घिर गए, वह सड़क पर स्कूटर चलाते हुए और जोर-जोर से “हैप्पी होली पलटू चाचा” कहते भी दिखाई दिए। बिहार की ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

होली पर तेज प्रताप ने करवाई पिता लालू की फजीहत
पटना : जहां एक तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बीते शनिवार को उस समय एक नये विवाद में घिर गए, जब उन्होंने एक पुलिसकर्मी को आदेश दिया कि अगर उसने ठुमका नहीं लगाया, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ेगा। वहीं वह अपने घर के पास से गुजरने वाली सड़क पर स्कूटर चलाते हुए और जोर-जोर से “हैप्पी होली पलटू चाचा” कहते भी दिखाई दिए।
इस मुद्दे पर अब बिहार की ट्रैफिक पुलिस ने 500 रुपये का चालान काटा। वहीं बीते शनिवार सीएम हाउस के आसपास स्कूटर चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर राजद विधायक तेज प्रताप यादव पर 4000 का जुर्माना लगाया गया । कहा गया कि तेज प्रताप की सवारी स्कूटर का बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र भी समाप्त हो गया था।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अचानक दिल्ली पहुंच गए लालू यादव और राबड़ी देवी… अब क्या माजरा हो गया?
Bihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें कब से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट
‘होली पर घर आऊंगा’… पहुंची लाश, सिर कटा शव देखकर मां बदहवास, सहरसा पुलिस किन सवालों में उलझी?
लालू परिवार पर 3 मार्च को होगा बड़ा फैसला, कोर्ट ने आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले आज क्या कहा?
Patna, Bihar | Traffic police issued a challan of Rs. 4000 against RJD MLA Tej Pratap Yadav for not wearing a helmet while riding a scooter around CM House yesterday. The scooter also had expired insurance and a pollution certificate. https://t.co/dgarLkDlag — ANI (@ANI) March 16, 2025
जानकारी दें कि, हसनपुर से विधायक तेज प्रताप के आधिकारिक आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को उनके कहने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में तेज प्रताप एक अस्थायी मंच पर रखे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। वह पुलिसकर्मी से यह कहते दिखाई दे रहे हैं, “ऐ सिपाही, ऐ दीपक, अभी एक गाना बजाएंगे, जिस पर तुमको ठुमका लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे, तो तुमको सस्पेंड कर देंगे। बुरा न मानो होली है।”
वहीं जिस अंगरक्षक सिपाही दीपक को डांस करने के लिए कहा गया था अब उसको पटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने हटा दिया है। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी को तेज प्रताप यादव की सुरक्षा से भी हटा दिया है। साथ ही बॉडीगार्ड को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप की हरकत की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि, “जैसा पिता वैसा पुत्र। पहले पिता मुख्यमंत्री के रूप में कानून को अपने इशारों पर नचवाते थे और उन्होंने बिहार को जंगल राज में तब्दील कर दिया। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद उसी तरह से धमकी और दबंगई से कानून और उसके रखवालों को नचवाने की कोशिश करता है।”
पूनावाला ने कहा था कि, “वह (तेज प्रताप) पुलिसकर्मी को धमकी देते हैं कि अगर वह नहीं नाचेगा तो, उसे निलंबित कर दिया जाएगा। इससे पता चलता है कि राजद जंगल राज में विश्वास करती है… अगर वे गलती से भी सत्ता में आ गए, तो कानून की धज्जियां उड़ाएंगे और कानून के रखवालों को नचवाएंगे… यह तो बस एक ट्रेलर है। इसलिए, उन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है।”
Bihar traffic police issued challan of rs 4000 against tej pratap yadav for not wearing a helmet while riding a scooter around cm house yesterday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SC का सीएम हिमंता के खिलाफ हेट स्पीच मामले में FIR की मांग पर सुनवाई से इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह
Feb 16, 2026 | 02:16 PMPMRDA का बड़ा फैसला: 27 गांवों में लगेंगे STP, 976 करोड़ की सीवेज परियोजना
Feb 16, 2026 | 02:15 PMकुढापा चौक हादसा: जलगांव में गैस सिलेंडर धमाका, तीन घर जलकर खाक; परिवार बेघर
Feb 16, 2026 | 02:08 PMपल्लवी गुडधे डेथ केस: डफरीन अस्पताल के डॉक्टर पर गिरी गाज; डॉ. अनुप बोंद्रे के खिलाफ FIR दर्ज
Feb 16, 2026 | 02:05 PMतमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
Feb 16, 2026 | 02:03 PMअब बिना भारतीय बैंक अकाउंट भी करें UPI पेमेंट, विदेशी मेहमानों के लिए सरकार की नई डिजिटल सुविधा शुरू
Feb 16, 2026 | 02:03 PMआसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
Feb 16, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














