Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में टेंडर घोटाले पर बड़ा एक्शन! 2 IAS अधिकारियों के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की छापेमारी, मचा हड़कंप

Bihar Tender Scam SVU Raid: बिहार में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने टेंडर घोटाले में टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। पटना में दो IAS अधिकारियों के घर पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने छापा मारा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 19, 2026 | 12:24 PM

पटना में रेड (कंसेप्ट फोटो सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

बिहार में टेंडर घोटाला मामले को लेकर सख्त एक्शन लिया गया है। इस मामले में दो IAS अधिकारियों के घर छापा मारा गया है। IAS योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के घर पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम रेड मारने पहुंची है। लेकिन दोनों ही अधिकारी अपने घर पर नहीं थे।

इसके साथ ही एसयूवी की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मातृस्वा इंफ्रा के डायरेक्टर पवन कुमार के ठिकाने पर भी छापा मारा। योगेश समाज कल्याण विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे और अभिलाषा शर्मा जीविका की एडिशनल CEO थीं। दोनों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, दोनों IAS अधिकारियों पर रिशु श्री से कमीशन लेकर उसे फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में इन दोनों ही अधिकारियों की बड़ी भूमिका रही। दोनों ने रिशु श्री से महंगे-महंगे तोहफे लिए, जिसके बदले में टेंडर को मैनेज किया।

सम्बंधित ख़बरें

Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

MLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत

बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO

एसयूवी की टीम ने रिशु श्री को रिमांड में लिया है और पूछताछ कर रही है। पिछले तीन दिनों से टीम जांच करते हुए कुछ अहम सबूतों तक पहुंची और छापेमारी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अन्य IAS अधिकारियों को भी निशाने पर लिया जा सकता है।

22 लाख में घुमाया विदेश

रिशु श्री ने योगेश सागर को विदेश घुमाया। उन्हें महंगे होटल, फ्लाइट के पैसे इस सभी का खर्चा रिशु श्री ने उठाया। इस विदेश यात्रा के दौरान लगभग 22 लाख रुपए का खर्चा आया। इस समय योगेश सागर बुडको के एमडी थे। इन खर्चों की जगह नगर विकास के कई टेंडर रिशु श्री के कहने पर ही दिए गए।

यह भी पढ़ें – टेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज

अभिलाषा शर्मा को मिले महंगे गिफ्ट

अभिलाषा शर्मा ने भी रिशु श्री से महंगे गिफ्ट लिए। अभिलाषा शर्मा ने अपनी छत पर एक बगीचा लगाया। महंगे पौधे से लेकर बगीचा संभालने की सभी व्यवस्था रिशु श्री ने की, जिसका खर्च 9 लाख रुपए था। उसने अभिलाषा के रिश्तेदारों को भी भारत भ्रमण कराया और पूरा खर्चा उठाया।

साथ में पैसे भी दिए। अभिलाषा को महंगे गिफ्ट और आईफोन भी दिया गया। रिशु श्री की जैसे ही गिरफ्तारी हुई, उसके बाद ही इन दोनों पर शिकंजा कसा गया। इसी आधार टेंडर घोटाले की जांच में स्पेशल विजिलेंस की टीम उनके आवास पर पहुंची है।

Bihar tender scam svu raid ias yogesh kumar sagar abhilasha sharma rishu shree

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 12:24 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Patna
  • Patna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.