महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य नियुक्त, विजय सिंघल समेत 12 IAS के तबादले

IAS Transfer List Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला को लोकायुक्त सदस्य और विजय सिंघल को धारावी पुनर्विकास का ओएसडी बनाया गया है।
Maharashtra government transfers 12 IAS officers. Former DGP Rashmi Shukla appointed Lokayukta member; Vijay Singhal named OSD for Dharavi redevelopment.
रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra IAS Transfers Rashmi Shukla Lokayukta: महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विजय सिंघल और अश्विनी जोशी सहित 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गुड लिस्ट में रहीं पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकायुक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।

साथ ही ओपी गुप्ता और सुवर्णा केवले को भी लोकायुक्त सदस्य के रूप में चुना गया है। इसके तहत धारावी पुनर्विकास परियोजना, सिडको, एमएमआरडीए, एमआईडीसी और बीएमसी जैसी प्रमुख एजेंसियों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार, नगर विकास, उद्योग, स्वास्थ्य, वन और जिला प्रशासन विभागों के अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महाराष्ट्र शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में कार्यरत विजय सिंघल को मुंबई में धारावी पुनर्विकास परियोजना का विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी शहरी नवीनीकरण परियोजना है। प्राजक्ता वर्मा को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का अतिरिक्त नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर तैनात पी वेलरासु को राजस्व एवं वन विभाग में सचिव (वन) के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही सरकार ने आईएएस अधिकारी अश्विनी जोशी एमएमआरडीए, दीपेंद्र सिंह कुशवाहा एमआईडीसी, अश्विन मुद्गल सिडको, कादंबरी बलकवड़े उद्योग निदेशालय और संजय काटकर का भी तबादला कर उन्हे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जैसी प्रमुख एजेंसियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इसके साथ ही सरकार ने जेनिथ चंद्रा दोंथुला और अनय नावंदर को क्रमशः गोंदिया और अकोला जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है, जबकि बी सरवनन और लघिमा तिवारी को क्रमशः किनवट (नांदेड़) और तलोदा (नंदुरबार) में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) का परियोजना अधिकारी बनाया गया है।

नाम पुराना पद नई पदस्थापना
विजय सिंघल उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, सिडको मुख्य कार्यकारी अधिकारी, धारावी पुनर्वास परियोजना
अश्विन मुदल अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, सिडको
पी. वेलारासु सीओ, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल सचिव, राजस्व व वन विभाग, मंत्रालय
दीपेंद्र सिंह कुशवाह आयुक्त, उद्योग निदेशालय, मुंबई सीओ, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल, मुंबई
अश्विन जोशी अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए
प्राजक्ता वर्मा अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी
डॉ. कादंबरी बलकवडे आयुक्त, परिवार कल्याण आयुक्त, उद्योग विकास
संजय काटकर एमडी, आईटी आयुक्त, परिवार कल्याण
जेनिथ चंदा दॉथुला प्रकल्प अधिकारी, नांदेड सीईओ, जिला परिषद गोंदिया
अनय नवंदर प्रकल्प अधिकारी, नंदुरबार सीईओ, जिला परिषद अकोला
डॉ. बी. सरवनन सहायक जिलाधिकारी, जालना प्रकल्प अधिकारी, नांदेड
लधिमा तिवारी सहायक जिलाधिकारी, चंद्रपुर प्रकल्प अधिकारी, नंदुरबार
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com