- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Tejashwi Yadav Targets Modi Government On Caste Census
‘बिहार में जातीय जनगणना काफी नहीं’, तेजस्वी यादव ने जताया शक, कहा- BJP की मंशा ठीक नहीं
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सिर्फ चुनावी फायदे के लिए जातीय जनगणना करवा रही है। तेजस्वी ने इससे पहले पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर कार्टून शेयर करके निशाना साधा था।
- Written By: अक्षय साहू

तेजस्वी यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
पटना: मोदी सरकार ने अगले साल 2026 में पूरे देश में जातीय जनगणना करवाने का फैसला किया है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर बयान दिया है। तेजस्वी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनकी मंशा जनगणना को लेकर सही नहीं है।
तेजस्वी यादव ने बुधवार को इसे लेकर मीडिया से बात की। तेजस्वी ने कहा, इन (भाजपा) लोगों की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार चुनाव को देखते हुए जातीय जनगणना करवाने की घोषणा की है, ताकि वे इसका फायदा चुनाव में उठा सकें।
भाजपा की मंशा सही नहीं
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की मंशा ठीक नहीं है। लोगों की मंशा ठीक नहीं है। हमने पहले भी कहा है कि बिहार चुनाव को देखते हुए इन लोगों ने घोषणा की है। हमारे दबाव और पुरानी मांग के कारण इन्होंने इसे कैबिनेट से पास कराया है। हम वर्गों की भी गिनती कराएंगे, जिससे पता चलेगा कि कितनी जातियां हैं और कितने ओबीसी, ईबीसी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
खेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल! मंच पर चले जूते-चप्पल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें VIDEO
#WATCH पटना, बिहार: जाति जनगणना मुद्दे पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “इन(भाजपा) लोगों की मंशा ठीक नहीं है। हमने पहले भी कहा है कि बिहार चुनाव को देखते हुए इन लोगों ने घोषणा की है। हमारे दबाव और पुरानी मांग के कारण इन्होंने इसे कैबिनेट से पास कराया है। हम वर्गों की भी गिनती… pic.twitter.com/kJaHUjDRpW — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
अक्टूबर या नवंबर 2025 में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव हो सकते हैं। इसे देखते हुए बिहार में सियासत तेज हो गई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना करवाने का ऐलान किया है। इसे लेकर आरजेडी को शक है कि भाजपा बिहार चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकती है।
तेजस्वी ने साधा निशाना
इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट से एक कार्टून शेयर करके पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। कार्टून में सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी का प्रतीकात्मक फोटो है, जिसे आम आदमी एक गठ्ठर में लेकर ढोता नजर आ रहा है। तेजस्वी ने इस पोस्ट में कहा है कि बिहार पिछले 20 साल से एनडीए की निकम्मी और नाकारा सरकार को ढो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर में आपको महंगाई, भ्रष्टाचार, ढहते पुल, गरीबी, घूसखोरी, बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था, बाढ़, सूखा, बेरोजगारी जैसे कई गंभीर मुद्दे हैं जिनका बोझ आम आदमी सह रहाहै।
दो चरणों में होगी जातिगत जनगणना
केंद्रीय कैबिनेट ने 30 अप्रैल को जाति जनगणना को मंजूरी दी थी। देश में आजादी के बाद यह पहली बार होगा, जब जाति जनगणना कराई जाएगी। सरकार अगले साल जातिगत जनगणना दो चरणों में करेगी। इसका पहला चरण अक्टूबर 2026 से शुरू होगा, जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च 2027 से शुरू होगी।
Bihar tejashwi yadav targets modi government on caste census
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM












