शिक्षक ने किया 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़, महिलाओं ने स्कूल में घुसकर चप्पलों से की पिटाई

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलाकोठी में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा। ग्रामीणों ने गुस्से में स्कूल में उसे पिटाई की।
Bihar Government Teacher Molestation Minor
शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Government Teacher Molestation Minor: बिहार के मधुबनी जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। खजौली थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलाकोठी में पदस्थ एक सरकारी शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जैसे ही यह आरोप सामने आया, गांव में खासकर महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने स्कूल परिसर में ही आरोपी शिक्षक को पकड़कर चप्पलों से पिटाई कर दी।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है और यह अब सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं का विषय बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा पांच की एक नाबालिग छात्रा ने शिक्षक मो. असगर अली पर इस तरह की अभद्र हरकत का आरोप लगाया।

शिक्षक की जमकर का वीडियो वायरल

जब छात्रा ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेष रूप से महिलाएं, स्कूल परिसर पहुंच गईं और आरोपी शिक्षक को घेर लिया। आरोप है कि गुस्साए परिजनों और महिलाओं ने शिक्षक की हरकतों के लिए उसे जमकर फटकार लगाई और फिर चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। आरोपी शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने खजौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिक से जुड़े इस संवेदनशील मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। इस प्रक्रिया में नाबालिग छात्रा सहित अन्य छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और विद्यालय से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

स्थानीय लोग और अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय हैं। नाबालिगों के प्रति सुरक्षा की जिम्मेदारी न केवल परिवारों की बल्कि शिक्षा संस्थानों की भी है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और साथ ही समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति चेतना बढ़ाने की आवश्यकता को भी उजागर किया है। घटना के वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक उसे न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com