तेजस्वी के साथ हुआ धोखा…बीजेपी ने मारा मौके पर चौका, बिहार में राज्यसभा की पाचों सीटों पर NDA की जीत
Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव में NDA बिहार की सभी पांचों राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐलान किया है। वहीं इस चुनाव में तेजस्वी को बड़ा धोखा मिला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
तेजस्वी यादव व नितिन नबीन (कॉन्सेप्ट फोटो)
Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में NDA बिहार की सभी पांचों राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐलान किया है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन राज्यसभा पहुंच गए हैं। साथ ही रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा पहुंचने में कामयाब हुए हैं।
बिहार में शिवेश राम ने आरजेडी उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को शिकस्त दे दी है। शिवेश राम के पक्ष में कुल 38 विधायकों ने वोट डाला तो तेजस्वी यादव के 41 के दावे के बावजूद अमरेंद्र धारी सिंह को 37 मत ही मिल पाए। महज एक वोट के अंतर से शिवेश राम ने बाजी मार ली है।
कैसे बिगड़ गया तेजस्वी का नंबर गेम?
हालांकि महागठबंधन का प्रतिनिधित्व कर रहे तेजस्वी यादव ने ओवैसी की AIMIM पार्टी के पांच विधायकों और BSP के एकमात्र विधायक का समर्थन हासिल करके अपने समर्थक विधायकों की संख्या 35 से बढ़ाकर 41 कर ली थी। यही वह जादुई नंबर था जो AD सिंह को राज्यसभा पहुंचाने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
1-2 साल भी दूतावास में रखना पड़े तो रखेंगे…जब सुषमा स्वराज के एक आदेश से कांप उठा था पाकिस्तान
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
तेजस्वी के साथ अपनों ने किया धोखा
कांग्रेस की तीन और आरजेडी के एक विधायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए वोट करने नहीं पहुंचे और यह संख्या 37 हो गई। दूसरी तरफ NDA के सभी 202 विधायकों ने अपना वोट डाला। महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रसाद मनोहर प्रसाद और मनोज विश्वास के साथ RJD के फैसल रहमान वोट डालने नहीं आए। नतीजतन तेजस्वी को विश्वासघात का सामना करना पड़ा।
नीतीश-नबीन पहुंचे राज्यसभा
बात करें एनडीए की तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी राज्यसभा सीट बरकार रखी है। पांचवें उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी नेता शिवेश राम भी राज्यसभा पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Chunav: बिहार में ‘खेला’ हो गया? वोटिंग के बीच ‘लापता’ हुए विधायक, सूबे में मचा सियासी हड़कंप
नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा पहुंचने के बाद अब उनके सीएम पद से इस्तीफा देने की चर्चाएं होने लगी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार कब अपना इस्तीफा देते हैं और उनकी जगह बिहार की बागडोर किसके हाथों में सौंपी जाती है।
