-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav Announcement Before Kerala Assembly Election Rjd With Ldf
केरलम चुनाव में तेजस्वी यादव की एंट्री, इस गठबंधन के साथ आई RJD, कही यह बड़ी बात
- Written By: सजल रघुवंशी
RJD In Kerala Election: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केरलम चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एलडीएफ के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स-नवभारत डिजाइन)
RJD With LDF: चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बीच अब आरजेडी ने भी केरलम में चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी दल के बारे में जानकारी दी है। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने केरल की सत्तारूढ़ एलडीएफ के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
अब इसको लेकर तेजस्वी यादव का एक बयान भी सामने आया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने रविवार को चुनाव के ऐलान के बाद कहा कि उनकी पार्टी आगामी केरल विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के हिस्से के रूप में लड़ेगी।
कब लिया यह फैसला?
दरअसल, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह घोषणा बिहार में आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन के विधायकों के साथ एक बैठक के बाद की। यह बैठक राज्य में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए वोटिंग से कुछ घंटे पहले रविवार को बुलाई गई थी। इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि केरलम में, हमारी पार्टी आरजेडी, एलडीएफ के हिस्से के तौर पर केरलम विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। हम पहले भी केरल विधानसभा में चुनाव लड़ चुके हैं। हमें उम्मीद है कि हम एलडीएफ को राज्य की सत्ता में बनाए रखने में मदद करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
वेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
केरलम में किसके बीच मुकाबला?
केरलम की सियासत बिहार से काफी अलग है। बिहार में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां सहयोगी के रूप में शामिल हैं, जबकि केरल में यही दोनों दल सबसे बड़े राजनीतिक मोर्चों का नेतृत्व करते हैं और वहां आरजेडी छोटी सहयोगी पार्टी है। केरल में कांग्रेस और सीपीआई(एम) एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, जबकि बिहार में दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं।
इस फैसले से यूडीएफ को कितना नुकसान?
केरलम की सियासत में यूडीएफ और एलडीएफ के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प है। आईएएनएस के ओपिनियन पोल में वामपंथी दलों के गठबंधन एलडीएफ को 61 से 71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। केरल में सरकार बनाने के लिए कम से कम 71 सीटें जीतना जरूरी है। वहीं, यूडीएफ को 58 से 69 सीटें मिल सकती हैं और बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन को अधिकतम दो सीटें मिलने का अनुमान है। अब अगर ओपिनियन पोल के हिसाब से देखें तो कांग्रेस वाला गठबंधन एलडीएफ से पीछे है। ऐसे में तेजस्वी यादव का एलडीएफ के साथ आना यूडीएफ को झटका पहुंचा सकता है।
Tejashwi yadav announcement before kerala assembly election rjd with ldf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army CDM Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Jun 21, 2026 | 10:11 PMपेरमिली गांव ने लिया शराबमुक्त बनने का संकल्प, ग्रामसभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
Jun 21, 2026 | 10:09 PMChhattisgarh High Court Recruitment 2026: लाइब्रेरी साइंस ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, 62 हजार तक सैलरी
Jun 21, 2026 | 09:58 PMनागभीड़ नगर परिषद के 13 कर्मचारी नियमितीकरण से वंचित, शासन से लगाई गुहार
Jun 21, 2026 | 09:57 PMनीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Jun 21, 2026 | 09:56 PMकर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
Jun 21, 2026 | 09:53 PM‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM













