Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics: नीतीश की उड़ी नींद…BJP का भी हाल बेहाल, तेजस्वी ने बिहार में चल दी सबसे बड़ी चाल

Bihar Assembly Elections: बिहार में सत्ता हथियाने के लिए तेजस्वी यादव अब एक नया "पावर-शेयरिंग मॉडल" लेकर आए हैं। उनका कहना है कि अगर महागठबंधन सरकार बनाता है, कई उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 02, 2025 | 05:28 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics? बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात तो दूर अभी वोटिंग भी नहीं हुई है, लेकिन सीएम और डिप्टी सीएम की बहस छिड़ चुकी है। चर्चा है कि इस बार अगर महागठबंधन जीता तो तीन डिप्टी सीएम बन सकते हैं। इस चर्चा के नेपथ्य में तेजस्वी यादव का ताज बयान दिखाई दे रहा है।

तेजस्वी के ताजातरीन बयान ने बिहार के सियासी समीकरणों को हिला दिया है। एक तरफ बीजेपी इस पर तंज कस रही है, तो दूसरी तरफ महागठबंधन इसे न्याय का मॉडल बताकर सामने रख रहा है। तेजस्वी यादव “सबका साथ, सबको सीट” वाले फॉर्मूले से बीजेपी को घेरने में जुटे हैं।

तेजस्वी का नया ‘पॉवर शेयरिंग मॉडल’

बिहार में सत्ता हथियाने के लिए तेजस्वी यादव अब एक नया “पावर-शेयरिंग मॉडल” लेकर आए हैं। उनका कहना है कि अगर महागठबंधन सरकार बनाता है, तो एक नहीं, बल्कि कई उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, ताकि सरकार में हर बड़े समुदाय की आवाज़ को प्रतिनिधित्व मिले।

तेजस्वी यादव ने साफ कर दी तस्वीर

तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा कि उप-मुख्यमंत्रियों में एक मुस्लिम और एक दलित नेता शामिल होगा। इससे संकेत मिलता है कि महागठबंधन इस बार सिर्फ चुनाव नहीं लड़ रहा है, बल्कि सामाजिक संतुलन बनाकर अपने वोट बैंक को मज़बूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

एनडीए पर किया जोरदार कटाक्ष

भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि अगर वह किसी अति पिछड़े वर्ग के नेता को उप-मुख्यमंत्री बनाते हैं, तो भाजपा उन्हें ट्रोल करती है और अगर किसी मुस्लिम नेता का नाम लिया जाता है, तो उन्हें “घुसपैठिया” कहकर दुष्प्रचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रतिनिधित्व से तकलीफ है सत्ता की नहीं।

अगर ऐसा हुआ तो बनेंगे 4 डिप्टी CM

अंदरूनी चर्चा है कि महागठबंधन जाति के आधार पर मुस्लिम, दलित, अति पिछड़े और पिछड़े समुदायों से एक-एक को उप-मुख्यमंत्री का पद देकर राजनीतिक समीकरण बनाना चाहता है। अगर ऐसा होता है, तो बिहार देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां इतने सारे डिप्टी सीएम होंगे।

बीजेपी ने तेजस्वी पर कसा करारा तंज

भाजपा और एनडीए का कहना है कि तेजस्वी सिर्फ सत्ता का लालच देकर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार सरकार फैसलों से चलती है, पद बांटने से नहीं। हालांकि, तेजस्वी का जवाब साफ है कि फैसला वही लेंगे जिनकी आवाज बुलंद होगी।

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप के खिलाफ उतरेंगी राबड़ी…बेटे के विरोध में करेंगी चुनाव प्रचार? खुद ही कर दिया खुलासा

कामयाब होगा तेजस्वी का ये फार्मूला?

तेजस्वी यादव उम्मीद कर रहे हैं कि “जिन्हें प्रतिनिधित्व मिलेगा वे वोट देंगे,” लेकिन विपक्ष का मानना ​​है कि इतने सारे पदों की घोषणा से सत्ता हासिल होने से पहले ही राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो जाएगी। अब फैसला 14 नवंबर को होगा। जनता इस “बहु-डिप्टी सीएम मॉडल” को स्वीकार करती है या अस्वीकार करती है।

Bihar politics tejashwi big move three deputy cm plan nda under pressure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 05:28 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

‘…तो हत्या-अपहरण-रंगदारी के 3 नए मंत्रालय होंगे’, ये क्या बोल गए अमित शाह, बिहार में सियासी बवाल!

2

दाल की ‘टाल’ और फैक्ट्री की चाल थमी…तो बारूद का ढेर बन गया मोकामा, गैंगवार और अदावत की खूनी कहानी

3

तेज प्रताप के खिलाफ उतरेंगी राबड़ी…बेटे के विरोध में करेंगी चुनाव प्रचार? खुद ही कर दिया खुलासा

4

बिहार में मछुआरों संग मिल राहुल ने बिछाया चुनावी जाल, कन्हैया और सहनी संग लगा दी छलांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.