Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्यसभा जाने से पहले भर-भर कर सौगात बाट रहे नीतीश कुमार, किशनगंज में किया 73 योजनाओं का शिलान्यास

Bihar Government Schemes: राज्यसभा जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार बिहार के दौरे पर हैं। इसके चलते ही आज नीतीश कुमार किशनगंज पहुंचे जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन किया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 11, 2026 | 08:33 PM

नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में अररिया के बाद किशनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज प्रखंड के चूरली ग्रिड उपकेंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से किशनगंज जिले के लिए 133 करोड़ रुपए की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास एवं 102 करोड़ रुपए की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल, अल्पसंख्यक कल्याण सह किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री मो. जमा खान, ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत धर्मकांटा चौक के निकट निर्माणाधीन ठाकुरगंज बाइपास सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ठाकुरगंज बाइपास का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर अच्छे ढंग से पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इस कार्य के पूरा हो जाने से आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

‘तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध आम हो गए हैं’, DMK पर जमकर बरसे पीएम मोदी, चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश

कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री…मधेपुरा से आई तस्वीर ने दे दिया जवाब! आखिर किसका पूरा होगा ख्वाब?

ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन

‘जेल जाने की बारी आई तो कुर्सी पत्नी को सौंप दी’, राज्यसभा जाने से पहले लालू-राबड़ी पर सीएम नीतीश का प्रहार

अधिकारियों को दिए निर्देश

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज प्रखंड के चूरली में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित ग्रिड उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रिड उपकेंद्र के नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके क्रियान्वित विभिन्न कार्यों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह से काम करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए।

यह भी पढ़ें: ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन

जीविका समूहों को दी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13,375 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के तहत 2 अरब 42 करोड़ 64 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं 2,556 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपये और 256 सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को 2 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किए।

Bihar cm nitish kumar samridhi yatra before going to rajya sabha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2026 | 08:33 PM

Topics:  

  • Bihar
  • JDU
  • NDA
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.