बिहार पुलिस की बर्बरता…थाने में सिरिंज से युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, हालत गंभीर
Samastipur Police Brutality: समस्तीपुर में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। ज्वेलरी कर्मी को चोरी के आरोप में ताजपुर थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया। इसमें पेट्रोल से अमानवीय प्रताड़ना भी शामिल है।
- Written By: रंजन कुमार
बिहार पुलिस और सीएम नीतीश कुमार।
Bihar Police Torture: बिहार के समस्तीपुर जिले में फिर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। यहां के ताजपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी को लेकर दुकानदार ने काम करने वाले कर्मी को बुलाया गया। उससे पूछताछ के दौरान कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी पीड़ित को जमकर पीटा और उसके परिजन को बुलाया गया। पीड़ित को कई दिनों तक थाने में रखा।
आरोप है कि पीड़ित को छोड़ने के लिए पुलिस कर्मी ने उसके परिजनों से पैसों की मांग की। परिजनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस मामले में एसपी से शिकायत कर दी। पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद एसपी ने कार्रवाई बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
ज्वेलरी में दुकान में चोरी का आरोप
पीड़ित ने बताया कि वो ज्लेवरी दुकान में काम करता है। वहां उस पर दुकानदार ने सोना चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की थी। पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। पीड़ित ने बताया कि थाने में मलद्वार के रास्ते में सिरिंज से पेट्रोल डालकर उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस से न्याय नहीं मिलने और प्रताड़ित किए जाने के बाद परिजनों ने पीड़ित को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर ने जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें: चोर के घर में बिहार पुलिस ने की चोरी, लाखों का सोना-चांदी लेकर हुई रफूचक्कर
थानाध्यक्ष और आईओ निलंबित
लोगों ने बिहार पुलिस की बर्बरता पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवार ने मौजूदा थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की है। घटना बाद पीड़ित के परिजन डरे हुए हैं। वो अपना घर छोड़कर किसी अज्ञात जगह पर चले गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की बर्बरता से लोगों में पुलिस के प्रति सम्मान और आदर की भावना कम हुई है। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मामले को लेकर वीडियो वायरल हुआ था। प्रथम दृष्टया जांच के बाद ताजपुर थाने की पुलिस की लापरवाही पाए जाने को लेकर ताजपुर थानाध्यक्ष और केस के आईओ और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
