मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स-IANS) 
बिहार

'पटना जॉय राइड' से बदलेगी बिहार पर्यटन की तस्वीर, आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ

Patna Joy Ride launch: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 'पटना जॉय राइड' का शुभारंभ करेंगे। बिहार हेली पर्यटन योजना के तहत पर्यटकों और आम लोगों को पटना का हवाई नजारा देखने का अवसर मिलेगा।

अनन्या तिवारी

Samrat Choudhary Launches Patna Joy Ride: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को 'बिहार हेली पर्यटन और एयर पर्यटन योजना-2026' के तहत 'पटना जॉय राइड' का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों और पर्यटकों को राजधानी पटना का हवाई नजारा देखने का नया अनुभव उपलब्ध कराना है।

आज दोपहर स्टेट हैंगर से होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा की। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे पटना स्थित स्टेट हैंगर से 'पटना जॉय राइड' का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, "बिहार के पर्यटन क्षेत्र में एक नई उड़ान। आज दोपहर 3 बजे स्टेट हैंगरपटना से 'बिहार हेली पर्यटन और एयर पर्यटन योजना-2026' के अंतर्गत पटना जॉय राइड का शुभारंभ करूंगा।"

हवाई यात्रा से मिलेगा नया अनुभव

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल पर्यटकों और आम नागरिकों को पटना का विहंगम हवाई दृश्य देखने का रोमांचक, सुरक्षित और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से बिहार पर्यटन के इस नए अध्याय का सहभागी बनने का भी आह्वान किया।

पर्यटन उद्योग को मिलेगी नई गति

राज्य सरकार का मानना है कि 'बिहार हेली पर्यटन और एयर पर्यटन योजना-2026' राज्य के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इसके माध्यम से न सिर्फ धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों तक हवाई पहुंच को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

पहले चरण में शुरू होगी 'पटना जॉय राइड'

बिहार सरकार का कहना है कि 'पटना जॉय राइड' की शुरुआत इस महत्वाकांक्षी योजना का पहला चरण है। अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी हेली और एयर पर्यटन सेवाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और बिहार को एक आधुनिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी