Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज PM मोदी का बिहार दौरा, जमुई से साधेंगे झारखंड-महाराष्ट्र, करेंगे 6640 करोड़ की योजनाओं का अनावरण

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार जमुई से झारखंड एवं महाराष्ट्र जैसे चुनावी राज्यों को साधेंगे। वे आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए बिहार आएंगे।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 15, 2024 | 09:17 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : आज शुक्रवार 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार जमुई से झारखंड एवं महाराष्ट्र जैसे चुनावी राज्यों को साधेंगे। प्रधानमंत्री आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए बिहार आएंगे।

आज PM मोदी राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में 2021 से मनाये जा रहे “जनजातीय गौरव दिवस” के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। देखा जाए प्रधानमंत्री का एक सप्ताह से भी कम समय में बिहार का यह दूसरा दौरा है।

महाराष्ट्र चुनाव से जुडी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले उन्होंने बीते बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी थी। जमुई की सीमा झारखंड से लगती है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के दौरे पर उत्साह व्यक्त किया। पासवान दो बार जमुई से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरी कर्मभूमि रही, भगवान महावीर की पावन धरती “जमुई” आगमन पर जमुई की जनता की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।प्रधानमंत्री जी का जमुई वासियों से विशेष स्नेह रहा है और जमुई के प्रियजनों ने भी प्रधानमंत्री जी को खूब आशीर्वाद और समर्थन दिया है। जमुई में प्रधानमंत्री जी का यह तीसरा दौरा है।”

महाराष्ट्र चुनाव से जुडी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

आज तय कार्यक्रम के अनुसार, PM मोदी सुबह करीब 11 बजे बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत निर्मित 11,000 घरों के गृह प्रवेश में भी भाग लेंगे।

इसके साथ ही PM मोदी आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत शुरू की गई 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेगुआ) के तहत अतिरिक्त 30 एमएमयू का भी उद्घाटन करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की देखरेख करने के लिए जमुई में मौजूद जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया कि, “माननीय प्रधानमंत्री 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे आदिवासी समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत को संरक्षित करने के लिए दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और दो आदिवासी शोध संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे”।

गौरतलब है कि, आदिवासी समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत का दस्तावेजीकरण करने और उसे संरक्षित करने के लिए वे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और जबलपुर में दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालयों और श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर और गंगटोक, सिक्किम में दो आदिवासी अनुसंधान संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे।

 

Bihar patna pm modi jamui visit today will unveil schemes worth rs 6640 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 09:17 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Chirag Paswan
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार से दिल्ली लौटे राहुल गांधी, काली टीशर्ट में संसद पहुंचे….जानें अचानक आने की वजह

2

PM Modi की तारीफ पाने वाली कंपनी को मिला 62,000 करोड़ का ऑर्डर, रॉकेट बन सकते हैं शेयर

3

बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, JDU नेता विजय चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज

4

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.