Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’

Tejashwi Yadav Allegation: बिहार में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में सीवान में भारी पथराव। SP पूरण कुमार झा घायल, तेजस्वी यादव का आरोप- निहत्थे छात्रों पर पुलिस ने AK-47 से चलाईं गोलियां।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 26, 2026 | 11:47 AM

तेजस्वी यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tejashwi Yadav Police Firing AK-47 Allegation: बिहार में NEET पेपर लीक के खिलाफ उपजा गुस्सा अब सड़कों पर हिंसक रूप अख्तियार कर चुका है। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को राज्यव्यापी बंद के दौरान सीवान जिले में जो मंजर देखने को मिला, उसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई इस भिड़ंत में जहाँ जिले के कप्तान (SP) लहूलुहान हो गए, वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पुलिस पर AK-47 जैसे घातक हथियारों से फायरिंग करने का आरोप लगाकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

सीवान के जेपी चौक पर भीषण उपद्रव

बिहार बंद के दौरान सीवान के जेपी चौक और गांधी मैदान इलाके में सुबह से ही छात्र और प्रदर्शनकारी जुटने लगे थे। माहौल तब बिगड़ गया जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस टीम पर अचानक पत्थरों की बारिश शुरू कर दी। इस हिंसक झड़प में सीवान के एसपी पूरण कुमार झा (IPS) के पैर में गंभीर चोट आई है। पथराव की इस घटना में न केवल पुलिसकर्मी बल्कि कई मीडियाकर्मी भी चोटिल हुए हैं। हालात को बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और 6-7 राउंड आंसू गैस के गोले दागे।

तेजस्वी यादव – ‘AK-47 से चलाई गईं गोलियां’

इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर सीधा हमला बोला। तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने निहत्थे और निर्दोष प्रदर्शनकारी छात्रों पर सीधे AK-47 राइफल से गोलियां चलाई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

छात्र आंदोलन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में, पटना मॉल से पुलिस ने उठाया

NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO

Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी

NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि जब 7 हत्याओं का आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाए तब लोकतंत्र में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस ऐसे ही गोलियां चलाती है। तेजस्वी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। AK-47 से भी फायरिंग की गई। जब 7 हत्याओं का आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाए तब लोकतंत्र में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस ऐसे ही गोलियां चलाती है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। #Bihar pic.twitter.com/RB2Ftc1xeS — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 25, 2026

‘असामाजिक तत्वों ने फैलाया उन्माद’

दूसरी ओर, घटनास्थल पर घायल होने के बावजूद मोर्चा संभाले SP पूरण कुमार झा ने पुलिस का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के तीन समूहों में से केवल एक ने अनुमति ली थी। गांधी मैदान के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर हिंसा फैलाई और पुलिस पर हमला किया।

पुलिस के अनुसार, स्थिति पर काबू पाने के लिए दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने पूरे इलाके की ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी कराई है और हिंसा फैलाने वाले बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में FIR दर्ज की जाएगी।

‘तानाशाही पर उतरी सरकार’- विपक्ष

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे CPI-ML नेता और पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने भी सरकार के रवैये को ‘तानाशाही’ करार दिया है। उनका कहना है कि पिछले 26 दिनों से छात्र दिल्ली से लेकर पटना तक शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने संवाद के बजाय लाठियों और गोलियों का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल

सीवान में भारी पुलिस बल तैनात

वर्तमान में पूरे सीवान शहर में भारी तनाव का माहौल व्याप्त है। शहर के चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन न केवल NEET पेपर लीक मामले में था, बल्कि छात्रों पर पहले हुई पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ भी बुलाया गया था। फिलहाल, पूरे बिहार की नजरें अब सीवान की घटना और तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए AK-47 फायरिंग के आरोपों की जांच पर टिकी हैं।

Bihar neet protest siwan clash sp injured tejashwi yadav police firing allegation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 11:47 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.