बिहार में सरकार गठन के बीच हलचल तेज…दिल्ली पहुंचे मांझी, कुशवाहा और चिराग, कहां फंस रहा पेच?
NDA Government Bihar: बिहार में सत्ता का अगला अध्याय लिखने की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली से पटना तक बैठकों की रफ्तार बढ़ चुकी है और एनडीए खेमे में सरकार गठन को लेकर तेजी से डील फाइनल की जा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बिहार में सरकार गठन के बीच हलचल तेज...दिल्ली पहुंचे मांझी, कुशवाहा और चिराग, कहां फंस रहा पेच?
Bihar Cabinet Formula: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की कवायद अब सहमति के मोड में पहुंच रही है। बीजेपी और जेडीयू के बीच सरकार गठन को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर लगभग फॉर्मूला तय हो चुका है और चर्चा अगले पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, 6 विधायक पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बनती दिख रही है। इसी खाका को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ जेडीयू ने बातचीत पूरी की है।
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा आज पटना लौटेंगे। दिल्ली में हुई चर्चा के बाद वे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर आगे का रोडमैप रखेंगे। पटना पहुंचकर वे जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक और एनडीए विधायक दल की बैठक की तैयारियों को भी आगे बढ़ाएंगे।
कल बुलाई जा सकती है जेडीयू की बैठक
जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक कल ही बुलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि 18 नवंबर तक एनडीए अपना नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। इसके साथ ही सरकार गठन का औपचारिक ऐलान भी किसी भी समय हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
दिल्ली पहुंचेंगे एनडीए के नेता
बीजेपी अब अपने बाकी सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन पर बातचीत कर रही है। इसी क्रम में HAM के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज गयाजी से दिल्ली पहुंचेंगे। मांझी की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से तय है।
वहीं, उपेंद्र कुशवाहा भी पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं और वे भी अमित शाह से मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर चिराग पासवान भी आज पटना से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में RLJP, HAM और RLM के नेताओं के साथ सरकार गठन को लेकर अहम मीटिंग्स होंगी। सूत्रों का कहना है कि बिहार में एनडीए की नई सरकार का स्ट्रक्चर अगले 48–72 घंटे में लगभग स्पष्ट हो जाएगा और मंत्री पदों की सूची भी तय होने लगेगी।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, किसकी छिनेगी कुर्सी…कौन-कौन बनेगा डिप्टी CM?
RLM की बैठक में क्या हुआ?
रविवार को उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली रवाना होने से पहले RLM ने विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में RLM के सभी 4 नवनिर्वाचित विधायक स्नेहलता कुशवाहा, माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मदन की अध्यक्षता में बैठक हुई। RLM विधायक दल ने सरकार गठन की बातचीत और अन्य सभी फैसलों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया।
