Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहाड़ों से लेकर मैदान तक…उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 14, 2026 | 07:01 AM

सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में फरवरी के मध्य से ही मौसम का रुख बदलने लगा है। राजधानी दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक अब रात के समय कंबल की जरूरत कम महसूस होने लगी है। वहीं पटना और लखनऊ में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि ठंड पूरी तरह विदा नहीं हुई है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है।

इस सिस्टम के चलते मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चल सकती हैं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में मौसम का मिजाज सख्त रह सकता है। इसका असर मैदानी राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।

वैलेंटाइन डे के बाद मौसम में बड़ा बदलाव संभव है और कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण दक्षिण भारत में भी असर दिखाई देगा, जबकि उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार

नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO

उत्तर भारत में बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तेज हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह और रात में ठंड का एहसास ज्यादा रहेगा, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली-एनसीआर में वैलेंटाइन डे पर मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश के आसार कम हैं, हालांकि सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। तापमान 10 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तेज हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में सुधार संभव है। 16 फरवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी मौसम में बदलाव ला सकती है।

यूपी-बिहार में मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कम हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। 17-18 फरवरी को बादल छाने की संभावना है। बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रह सकता है। तापमान 8 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 17-18 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की सर्दी का मिला-जुला असर रहेगा।

Aaj ka mausam western disturbance weather alert kashmir up bihar delhi ncr valentine day forecast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 07:01 AM

Topics:  

  • Delhi Weather
  • IMD
  • Latest News
  • Uttar Pradesh
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.