निखिल गुप्ता ने कबूला खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप, कोर्ट ने सुनाई 24 साल की सजा
Gurpatwant singh Pannu: निखिल की इस सजा पर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने कहा है कि यह केस अमेरिकी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
निखिल गुप्ता (Image- Social Media)
Nikhil Gupta News: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निखिल गुप्ता ने शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क की अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी सजा का औपचारिक ऐलान 29 मई को किया जाएगा।
अमेरिकी जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation (FBI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। एजेंसी के मुताबिक, यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।
निखिल गुप्ता ने कबूल किया गुनाह
अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के बयान के अनुसार, निखिल गुप्ता उर्फ ‘निक’ ने सेकंड सुपरसिडिंग इंडिक्टमेंट में लगाए गए तीनों आरोपों को स्वीकार किया है। इन आरोपों में मर्डर-फॉर-हायर, मर्डर-फॉर-हायर की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश शामिल हैं। गौरतलब है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था। उस पर भारत में अलगाववाद को बढ़ावा देने के आरोप हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
चेक रिपब्लिक से हुई थी गिरफ्तारी
पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 14 जून 2024 को उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया। शुरुआती सुनवाई में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था, लेकिन बाद में आरोप स्वीकार कर लिए। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, भारत के एक पूर्व अधिकारी विकास यादव पर आरोप है कि उन्होंने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था।
यह भी पढ़ें- ट्रंप का ईरान को 1 महीने का अल्टीमेटम; नेतन्याहू से मिलते ही दी ‘Phase 2’ की चेतावनी, क्या शुरू होगा युद्ध?
अमेरिकी न्याय विभाग ने दावा किया है कि भारतीय सरकार से जुड़े एक कर्मचारी (जिसे आरोपपत्र में CC-1 कहा गया है) ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या के लिए एक हिटमैन की व्यवस्था करने को कहा था। यह आरोप मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में दाखिल इंडिक्टमेंट में शामिल है।
