NDA छोड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा! RLP प्रमुख को मनाने में जुटी BJP; पटना में रातभर चला पॉलिटिकल ड्रामा

Upendra Kushwaha: रातभर की इस हलचल के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने आज बुधवार को अपनी पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। दोपहर 12:30 बजे कुशवाहा पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
Bihar Assembly Elections 2025
उप्रेंद्र कुशवाहा, (फाइल फोटो
Published on
Updated on

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो चुका है। इसके बाद भी गठबंधन में शामिल राजनीतिक पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महुआ विधानसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने से नाराज हैं। यही कारण है कि मंगलवार देर रात बीजेपी नेता कुशवाहा से मिलने पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा आधी रात को कुशवाहा के घर पहुंचे। सभी नेताओं की कुशवाहा संग सुबह करीब चार बजे तक बैठक चली। इस दौरान डैमेज कंट्रोल के लिए सहयोगी दलों के नेताओं से भी फोन पर बातचीत होती रही। हालांकि, बताया जा रहा है कि ये बैठक बेनतीजा रही।

NDA में सबकुछ ठीक नहीं- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा के आवास से निकलते समय बीजेपी नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया। वहीं, कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि नथिंग इज वेल इन NDA। रातभर की इस हलचल के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने आज बुधवार को अपनी पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। दोपहर 12:30 बजे कुशवाहा पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में RLM के आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह प्रेस ब्रीफिंग कर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

लंबे समय से जारी मंथन के बाद रविवार को एनडीए में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला तय किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6-6 सीटें दी गईं। मांझी और कुशवाहा ने 6-6 मिलने पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। जीतनराम मांझी ने 15 सीटों की मांग की थी, वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने 24 सीटों का दावा किया था।

उपेंद्र कुशवाहा का भावुक संदेश

सीट बंटवारे की घोषणा के तुरंत बाद ही उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पाई। कई घरों में आज खाना नहीं बना होगा। लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो दिखती नहीं हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com