- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Muharram Procession Katihar Gopalganj Bhagalpur Vaishali Stones Thrown Firing
मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा बवाल, कटिहार में चले पत्थर तो गोपालगंज में लाठी-डंडे
बिहार के चार जिलों में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल मच गया। कटिहार, गोपालगंज, भागलपुर और वैशाली जिले में जुलूस के दौरान झड़पें हुईं। कहीं लाठी-डंडे और पत्थर चले तो कहीं पर फायरिंग हुई।
- Written By: आकाश मसने

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस में हुई हिंसा के बाद के दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
कटिहार/गोपालगंज: बिहार के चार जिलों में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल मच गया। कटिहार, गोपालगंज, भागलपुर और वैशाली जिले में जुलूस के दौरान झड़पें हुईं। जिससे तनाव की स्थिति बन गई। कटिहार में नया टोला इलाके में महावीर मंदिर के पास मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मुहर्रम जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर नया टोला में महावीर मंदिर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे मंदिर और आस-पास के घरों को नुकसान पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।
वाहनों में की गई तोड़फोड़
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और हिंसा के दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
खेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल! मंच पर चले जूते-चप्पल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें VIDEO
नहीं कम होगा नीतीश कुमार का रूतबा! 10 अप्रैल को शपथ से पहले मिला Z+ सुरक्षा का कवच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Katihar, Bihar: During a Muharram procession, anti-social elements reportedly hurled bricks and stones at the Mahavir temple in Naya Tola, damaging it and nearby houses. Police arrived at the location to control the situation pic.twitter.com/z0bCkn7lM7 — IANS (@ians_india) July 6, 2025
वहीं एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव और लाठियों से दर्शकों पर हमला कर दिया। डीएम, एसपी, नगर आयुक्त और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए हैं और शांति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
गोपालगंज में भी दो गुटों में हुई झड़प
इधर बिहार के गोपालगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान करतब दिखाने को लेकर दो गुटों के सदस्यों के बीच झड़प में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर में मांझा इलाके में हुई।
जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जुलूस में शामिल दो अखाड़ों के लोग करतब दिखाने को लेकर आपस में भिड़ गए। एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
भागलपुर में हुई फायरिंग
भागलपुर जिले में भी ताजिया जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भीड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक घटना में 8 लोग घायल हो गए। घटना के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।
वैशाली में आपस में भिड़े अखाड़े
वैशाली जिले में भी रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच झड़प हो गई। यहां आजाद अखाड़ा और पगला अखाड़ा के लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है।
Bihar muharram procession katihar gopalganj bhagalpur vaishali stones thrown firing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













