- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Former Ips Officer Acharya Kishore Kunal Passesd Away Due To Heart Attack In Patna Today
Bihar: पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत
1972 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी कुणाल पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव थे। यह ट्रस्ट राज्य में कई अस्पताल भी चलाता है। कुणाल के परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की जानकारी दी।
- Written By: मनोज आर्या

किशोर कुणाल, (पूर्व आईपीएस अधिकारी )
पटना: बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (BSBRT) के पूर्व प्रमुख और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के रिटायर्ड अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का रविवार को पटना में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। कुणाल के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सुबह हॉर्ट अटैक हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 1972 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी कुणाल पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव थे। यह ट्रस्ट राज्य में कई अस्पताल भी चलाता है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि किशोर कुणाल का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शोक जताया
बिहार धार्मिक बोर्ड के अध्यक्ष और महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शोक जताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का देहांत हम सभी के लिए दुखद है और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं थे… जब उन्होंने सेवानिवृत्ति ली तो भी उन्होंने आध्यात्मिक दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। मंदिर किस तरह लोगों की सेवा कर सकते हैं, पटना का हनुमान मंदिर इसका एक उदाहरण है।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
#WATCH | उज्जैन: बिहार धार्मिक बोर्ड के अध्यक्ष और महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “आचार्य किशोर कुणाल का देहांत हम सभी के लिए दुखद है और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं थे… जब उन्होंने… pic.twitter.com/XFQSNMSEGa — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
उनके योगदान को याद किया जाता रहेगा- जदयू
महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल के निधन पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि उनकी ईमानदारी, उनका कड़क स्वभाव, आध्यात्म में उनकी उदारता, विभिन्न संस्थाओं का निर्माण उनके जीवन का ऐसा अविस्मरणीय योगदान है कि आने वाली पीढ़ी उन्हें केवल इसलिए याद नहीं करेगी कि आचार्य किशोर कुणाल जी कोई व्यक्ति थे बल्कि वे एक संस्था और आध्यात्मिक जगत के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर के रूप में जाने जाते रहेंगे।
Bihar former ips officer acharya kishore kunal passesd away due to heart attack in patna today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMमुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
May 26, 2026 | 09:00 AMधुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 08:58 AM10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
May 26, 2026 | 08:53 AMRussia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
May 26, 2026 | 08:51 AMमानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
May 26, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














