Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश को 115 सीटें…BJP को 91, NDA फिर दोहराएगा 2010 जैसी ऐतिहासिक जीत! समझें बिहार की सियासत

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न हो चुके हैं। दो दिन बाद परिणाम भी आ जाएंगे। अभी अधिकतम एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत दिया गया है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 12, 2025 | 03:48 PM

बिहार के सीएम और जदयू नेता नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Election Results 2025 NDA: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के साथ 17 एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत दिया गया है। इसके बाद एनडीए के तमाम नेता अपने जीत की संभावनाओं को और मजबूती से रख रहे हैं। हालांकि, बिहार में एनडीए ने और खासकर जदयू ने 2010 के विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 6 चरण में हुए उस चुनाव में भाजपा और जदयू मिलकर चुनाव लड़े थे। वहीं, राजद और लोजपा एक साथ और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी।

JDU अपनी थी सबसे बड़ी पार्टी

एनडीए ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। जदयू ने 141 सीटों में से 115 सीटें जीत दर्ज की थी। इसी के साथ वह प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। भाजपा ने 102 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी को 91 सीटों पर जीत मिली थी। राजद 168 सीटों पर लड़ा था, लेकिन 22 सीटें ही सका था। यह आंकड़ा फरवरी 2005 के चुनावों में मिली 75 सीटों के मुकाबले बेहद खराब था। लोजपा ने 75 सीटों पर लड़कर सिर्फ 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारी और सिर्फ 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

नीतीश का नेतृत्व और NDA का एजेंडा

उस चुनाव में नीतीश ने नेतृत्व कौशल और सुशासन के एजेंडे को सामने रखा। सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति और महिला सशक्तीकरण जैसे उनके काम को जनता ने सराहा। भाजपा के साथ उनकी गठबंधन रणनीति ने चुनावी मैदान में एनडीए को मजबूती प्रदान की।

जातीय समीकरणों को छोड़ा पीछे

एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश को फिर मुख्यमंत्री बनाया गया। दरअसल, एनडीए के विकास और सुशासन के एजेंडे ने जातीय समीकरणों और पारंपरिक राजनीति को पीछे छोड़ा था। वह चुनाव राज्य में नीतीश की मजबूत पकड़ और राजद का गिरता प्रभाव माना गया।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: रिजल्ट से पहले ईश्वर की शरण में पहुंचे नीतीश कुमार, परिणामों में हैं किस बात के आसार?

2015 और 2020 में कांग्रेस महाठगंधन के साथ मिलकर लड़ी

साल 2010 के चुनाव ने राजद के प्रभाव को करीब-करीब खत्म कर दिया। पूर्व सीएम लालू यादव की पार्टी कभी बिहार की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक ताकत थी। वह 22 सीटों पर सिमटी। दशकों तक देश और बिहार पर राज करने वाली कांग्रेस को केवल 4 सीटों पर जीत मिली। यह हार कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक झटका साबित हुई। इसके बाद कांग्रेस ने साल 2015 और साल 2020 में महागठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ा।

Bihar election results 2025 nda likely to win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 03:48 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • NDA
  • Nitish Kumar
  • Nitish Kumar News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर, तैयार होंगे AK-47, मशीन गन और गोले-बारूद

2

हम हिंदुत्व नहीं चलने देंगे…नहीं कहेंगे जय श्रीराम, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फिर दिखाए तेवर

3

डेढ़ साल तक पेट में थी 6 इंच की कैंची, दर्द से तड़पती रही महिला, सच सामने आया तो उड़ गए होश

4

बिहार में रेलवे पुलिस ने ही ट्रेन में की लूट, सांसद ने शिकायत की तो थाना प्रभारी हुआ गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.