Bihar Chunav Result: बिहार चुनाव में इन स्टार्स की दांव पर साख, जीत या हार का फैसला आज
Bihar Election Result: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के चुनाव मैदान में उतरने से इस बार छपरा विधानसभा सीट पर चुनाव की सबसे हॉट सीट बन गई है। RJD के टिकट पर उतरे खेसारी ने धुआंधार प्रचार किया था।
- Written By: मनोज आर्या
बिहार चुनाव में इन स्टार्स की दांव पर साख, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Famous Personalities of Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर सुबह से शुरू हो गई है। दोपहर तक सब कुछ क्लियर हो जाएगा कि बिहार की जनता ने सत्ता का ताज किसके सर सजाया ह। इस बार का चुनाव खास इसलिए भी है, क्योंकि इस बार न सिर्फ राजनीतिक दलों के लिए बल्कि एंटरटेनमेंट जगत के लिए भी जाना जाएगा। ऐसे में जानिए फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमा चुके किन बड़े कलाकरों की किस्मत का फैसला इस चुनाव में होना है।
छपरा की सीट पर खेसारी का फैसला
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के चुनाव मैदान में उतरने से इस बार छपरा विधानसभा सीट पर चुनाव की सबसे हॉट सीट बन गई है। RJD के टिकट पर उतरे खेसारी ने ऐसा धुआंधार प्रचार किया कि उनकी रैलियों में आई भीड़ से उनकी जीत को पक्का मान लिया गया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि खेसारी का स्टारडम वोटों में तब्दील हो पाएगा या नहीं, ये देखने वाली बात रहेगी। क्योंकि उनकी सीट पर भोजपुरी सितारे मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह ने उनके खिलाफ जमकर प्रचार किया है।
रितेश पांडे पर लोगों की नजरें
भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर रितेश पांडे भी राजनीति में कदम रख चुके हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उन्हें बिहार के करगहर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। पीके की पार्टी को भरोसा है कि उनकी लोकप्रियाता और जनता से उनका जुड़ाव उन्हें जीतने में मदद करेगी। रितेश पांडे का सुपरहिट गाना ‘हैलो कौन’ यूट्यूब पर 900 मिलियन से अधिक बार देखा गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भोजपुरी गाना है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह भोजपुरी सुपरस्टार नेता बनकर भी लोगों के दिल जीत पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर मलाइका अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं- जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
खेसारी लाल यादव विवाद के बीच अंजना सिंह का बदला अंदाज, गांव की सड़कों पर दिखीं बेफिक्र, फैंस बोले- जियो शेरनी
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
ये भी पढ़ें:तेजस्वी का सपना टूटा, नीतीश के विकास मॉडल की जीत तय! NDA की बढ़त से महागठबंधन में हड़कंप
मैथिली ठाकुर की किस्मत का फैसला
लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई हैं। मैथिली, दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनावी मैदान में हैं। मैथिली ठाकुर का ये पहला विधानसभा चुनाव है। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है। उनका सीधा मुकाबला आरजेडी है। मैथिली की सीट पर बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा काफी उठा है। वहीं मैथिली के सपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस क्षेत्र के एक गांव में सभा करनी पड़ी थी। अब कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि मैथिली विधायक बनती हैं या नहीं।
