Bihar Chunav: प्रशांत किशोर छोड़ेंगे राजनीति! नीतीश ने लगा दी हाफ सेंचुरी, अब PK निभाएंगे अपना वादा?

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान सामने आ चुके हैं। जिसमें एक बार फिर बिहार में NDA की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद प्रशांत किशोर के लिए धर्मसंकट खड़ा हो गया।
prashant-kishor-political-exit-promise-nitish-kumar-half-century-bihar-election-2025
प्रशांत किशोर व नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Bihar Assembly Elections Results: बिहार में विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान सामने आ चुके हैं। जिसमें एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 75 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

जनता दल यूनाइटेड के इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रशांत किशोर के लिए नया धर्मसंकट खड़ा हो गया है। कि वह राजनीति छोड़ेंगे या फिर नहीं? जिसके नेपथ्य में चुनाव के दौरान उनका ही किया हुआ एक वादा दिख रहा है।

आखिर क्या है PK से जुड़ा ये मामला

दरअसल, प्रशांत किशोर ने चुनाव के दौरान तमाम मीडिया चैनलों से बातचीत में कहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू इस चुनाव में महज 25 सीटों पर सिमट जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह लिखकर दे रहे हैं कि राजनीति छोड़ देंगे।

बिहार में नहीं आ रही NDA सरकार

जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने कहा था कि बिहार में एनडीए की सरकार बिल्कुल नहीं आ रही है। उन्होंने कहा था कि दो तीन बातें लिखकर ले लीजिए। नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं होंगे, बिहार में नया सीएम होगा। इसके साथ ही जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। और यदि आ गई तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

'जन सुराज जीता तो भी छोड़ दूंगा'

एक अन्य चैनल को दिए इंटरव्यू में जब पीके से पूछा गया कि उन्होंने जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें आने पर सियासत छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि रिजल्ट के बाद यदि 25 सीट से ज्यादा जदयू को आ जाए यदि जनसुराज भी जीता होगा तो मैं छोड़ दूंगा।

75 के पार पहुंच गई जेडीयू

अब जब जनता दल यूनाइटेड 25 की जगह 75 के पार हो गई है तो, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनका वादा दिलाने लगे हैं। सियासतदानों के लिए वादे से मुकर जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन सबसे अलग हटकर राजनीति करने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर क्या कुछ करते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा।

बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। पहले चरण में 6 नवंबर को तो दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों ही चरणों में बंपर वोटिंग देखने को मिली है। जिसमें कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 62.8 परसेंट पुरुषों तो 71.6 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com