बिहार में मछुआरों संग मिल राहुल ने बिछाया चुनावी जाल, कन्हैया और सहनी संग लगा दी छलांग
Bihar में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में छलांग लगा मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया। VIP चीफ मुकेश सहनी व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी साथ में मौजूद रहे।
- Written By: सौरभ शर्मा
राहुल गांधी ने तालाब में लगाई छलांग, मछुआरों संग बिछा दिया जाल; कन्हैया और सहनी भी साथ उतरे (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Fishing in Begusarai: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले बेगूसराय में राजनीति का धरातल पर अलग नजारा दिखा, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यहां राजनीतिक भाषण देने नहीं, बल्कि सीधे तालाब में उतर गए। उन्होंने स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद ग्रामीण भी उत्साहित दिखाई दिए।
राहुल गांधी का यह रूप देखकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें अपनी आंखों से तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। यह एक ऐसा दृश्य था जो राजनीतिक मंचों से बिल्कुल अलग पिछले कुछ समय से राहुल की जिस तरह की गतिविधियां है उसी के जैसा यह भी नजारा रहा, जो यहां के मतदाताओं के लिए जमीन से सीधे जुड़ाव का संदेश देने के लिए व्यवस्थित तरीके से किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही तालाब में इसकी तैयारियां चल रही थीं। जब राहुल गांधी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे बिना किसी हिचकिचाहट के तालाब में उतर गए।
#WATCH | #BiharElection2025 | बिहार: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में छलांग लगाई और मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया। VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार… pic.twitter.com/gt1YLcIyp3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
सम्बंधित ख़बरें
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
कन्हैया और सहनी भी बने साथी
इस मौके पर राहुल गांधी अकेले नहीं थे। उनके साथ VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने एक साथ तालाब में उतरकर ग्रामीणों से बातचीत की और स्थानीय भोजन का स्वाद भी चखा। मुकेश सहनी ने इस पर कहा, “यह सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी से जुड़ने का संदेश है।” तालाब किनारे खड़े लोगों का कहना था कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, कोई बड़ा नेता इस तरह उनके बीच आकर उनकी परंपरा को अपनाए, यह उनके लिए गर्व की बात है।
यह भी पढ़ें: Mokama में अनंत सिंह के बाद जन सुराज के पीयूष भी होंगे गिरफ्तार, DGP बोले- चुन-चुन करेंगे कार्रवाई
वायरल वीडियो और राजनीतिक संकेत
राहुल गांधी का तालाब में उतरकर मछली पकड़ने का यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे लाखों बार देखा गया। लोग उन्हें ‘सच्चा जननेता’ बताते हुए इसे खूब शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी सिर्फ भाषणों में नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता से जुड़ रहे हैं। राजनीतिक जानकार भी मानते हैं कि राहुल गांधी का यह दौरा बिहार चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक संदेश देता है। बेगूसराय में मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार के साथ उनका यह तालमेल महागठबंधन की एकजुट और समावेशी रणनीति का संकेत माना जा रहा है।
