-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Jan Suraaj President Uday Singh Explains Party Defeat Says Voters Fear Rjd
…तो इस वजह से डूबी ‘जन सुराज’ की नैया, RJD के डर ने बिगाड़ा सारा खेल; अध्यक्ष ने खुद बताई सच्चाई
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Election में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुला। बड़े-बड़े दावों के बावजूद पार्टी को ऐसी करारी हार क्यों मिली? इसका खुलासा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया।

RJD के डर ने बिगाड़ा सारा खेल- जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Jan Suraaj Party Official Remark on Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया। तीन साल की मेहनत और बड़े-बड़े दावों के बावजूद पार्टी को ऐसी करारी हार क्यों मिली? इसका खुलासा खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने किया है। पटना में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जो कारण बताया, वह बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि जन सुराज की हार का सीधा कनेक्शन लालू यादव और आरजेडी के डर से जुड़ा है।
उदय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नतीजों से हताश नहीं है। उन्होंने माना कि पार्टी को कम से कम 15 प्रतिशत वोटों का अनुमान था, लेकिन मिले सिर्फ 4 प्रतिशत। उन्होंने कहा, “जनता ने हमें स्वीकार किया पर वोट नहीं मिले। यह हमारा अपने आप से भी सवाल है।” इस बड़ी चूक की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लोग राजद की सत्ता में वापसी की संभावना मात्र से डर गए थे।
‘बस RJD वापस न आ जाए’
उदय सिंह ने हार की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि वोट शिफ्टिंग का मुख्य कारण यह डर था कि ‘राजद को लोग नहीं आने पाएं’। इसी खौफ के कारण अंतिम समय में जन सुराज पार्टी के वोटों की शिफ्टिंग एनडीए की ओर हो गई। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस से उतना डर नहीं लगता, जितना लालू यादव या राजद से लगता है। बिहार की जनता ने सोचा कि अगर उन्होंने जन सुराज को वोट दिया, तो इससे राजद के आने की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए, राजद को रोकने के लिए उन्होंने सीधे एनडीए को चुन लिया और हमारा सूपड़ा साफ हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग! बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी को दी खुली चुनौती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
यह भी पढ़ें: ‘राजनीति और परिवार सब छोड़ रही हूं’, बिहार में हार के बाद RJD में भूचाल, संजय पर गंभीर आरोप
हमने सेट किया चुनावी एजेंडा
हार के बावजूद, उदय सिंह ने दावा किया कि इस चुनाव में एजेंडा जन सुराज ने ही सेट किया था। उन्होंने कहा, “हमने 2000 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वादा किया, तब जाकर नीतीश कुमार ने इसे बढ़ाकर 1100 रुपये किया।” उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार और पलायन का मामला भी जन सुराज ने ही प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद खुद प्रधानमंत्री भी पलायन रोकने की बात करने लगे। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जन सुराज इन नतीजों के बावजूद अपने मुद्दों के साथ अनवरत चलता रहेगा और अब हमारी मांग है कि एनडीए अपने किए वादे पूरे करे।
Bihar election jan suraaj president uday singh explains party defeat says voters fear rjd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














