Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दलित वोटरों को साधने के लिए छोटे दलों के सहारे बड़ी पार्टियां, जानें 20 फीसदी वोट का चुनावी समीकरण

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच दलित वोट बैंक को साधने की जबरदस्त होड़ दिख रही है। बिहार की 243 में से 38 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 29, 2025 | 05:26 PM

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और पीएम मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए, दोनों ने अपनी सियासी बिसात बिछा दी है। लेकिन,दोनों गठबंधन की नजर दलित वोट बैंक पर टिकी है। इसको राजनीति मजबूरी कहे या गठबंधन की जरूरत। इस वोट बैंक को साधने के लिए देश के दोनो बड़ी पार्टियां अपने सहयोगी दल पर ही निर्भर हैं। बिहार की 243 में से 38 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। कारण, बिहार में दलित वोटर्स की तादाद 20 फीसदी है, जिसमें अलग-अलग जातियां शामिल हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच दलित वोट बैंक को साधने की होड़ मची है। एनडीए के खेमे में दलित तबके से आने वाले चिराग पासवान और जीतन राम मांझी हैं तो कांग्रेस ने अपने विधायक राजेश राम को प्रदेश में पार्टी की कमान देकर दलित वोट बैंक पर एनडीए का एकाधिकार तोड़ने का प्रयास किया है।

इस दफा एनडीए मे सबसे ज्यादा जदयू ने 15 सीटों पर एससी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। इसके बाद बीजेपी ने 11 एससी सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। ये दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार महागठबंधन में 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आरजेडी ने 143 सीटों में से 20 सीटों पर एससी कोटे के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। भाकपा माले 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और छह सीटों पर एससी कोटे के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारे हैं। इसी प्रकार 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने 11 सीटों पर एससी प्रत्याशी चुनाव मैदन में उतारे हैं। भाकपा दो, माकपा और वीआईपी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

दलितों में किसकी कितनी हिस्सेदारी

बिहार में 20 फीसदी दलित वोटर्स हैं। इसमें सबसे बडी हिस्सेदारी रविदास समाज की है। रविदास की आबादी बिहार में 31
फीसदी है और लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में इनकी ऐसी ही संख्या है। चुनाव के नतीजे पर ये खास असर डालते हैं। रविदास के बाद दलितों में दूसरी सबसे बड़ी आबादी पासवान जाति की है। बिहार में पासवान 30 फीसदी हैं। ये भी हर विधानसभा में हैं। यह कारण है कि इनकी भूमिका भी जीत हार में महत्वपूर्ण है। दलितों में तीसरी बड़ी आबादी मुसहर यानी मांझी समाज की है। दलित तबके में मुसहर आबादी 14 फीसदी है।

बिहार की 40 सीटें आरक्षित

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 38 सीटें ऐसी हैं जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। फिलहाल विधानसभा में इन 38 सीटों में से 21 पर एनडीए का कब्जा है। जबकि 17 सीटें पर महागठबंधन का कब्जा है। इसमें बीजेपी और जेडीयू के सबसे अधिक दलित विधायक मौजूदा विधानसभा में ही हैं। 2020 के विधानसभा में बीजेपी के 9 और जेडीयू के 8 दलित विधायक हैं। लेकिन एनडीए 38 सुरक्षित सीटों पर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपना कब्जा चाहेगी। दोनों गठबंधनों की तरफ से जीत की कोशिश होगी।

एनडीए का दारोमदार चिराग और मांझी पर

दलित विधायकों की संख्या के लिहाज से आंकड़े एनडीए के पक्ष में हैं। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में इसका बड़ा लिटमस टेस्ट होना है। एनडीए में इसकी पूरी जिम्मेवारी चिराग पासवान और जीतन राम मांझी पर होगी। दलितों में रविदास समाज के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी पासवान जाति की है। बिहार में चिराग पासवान ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग चुनाव लड़कर नीतीश कुमार के साथ जो खेला किया था वो सभी को पता है।

नीतीश की पार्टी 43 सीटों पर सिमट गई थी। चिराग की पार्टी केवल एक सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी। जेडीयू के लिए ज्यादातर सीटों पर हार का फैक्टर चिराग पासवान बने थे। एनडीए के अच्छी बात ये हैं कि चिराग इस चुनाव में उनके साथ हैं। इससे यह संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि एनडीए को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कभी बिहार के पिछड़ी जातियों में था CPI-ML का दबदबा, लालू यादव के उदय के बाद बदला सियासी समीकरण

14 फीसदी वोटर्स को साध पायेंगे मांझी?

एनडीए का घटक दल ‘हम’ के नेता जीतन राम मांझी है। बिहार में उनके समुदाय मुसहर के 14 फीसदी वोटर्स हैं। एनडीए को उम्मीद है कि जीतन राम मांझी इस वोट बैंक के एनडीए में ट्रांसफर करवा देंगे। बीते दो दशक में नीतीश ने दलित वोट बैंक को खूब साधा है। लेकिन क्या इस दफा भी दलित राजनीतिक ढलान पर खड़े नीतीश कुमार पर भरोसा करेंगे या फिर पाला बदलेंगे।

Bihar election 2025 key voters dalit know what strategy nda mahagathbandhan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 02:50 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • INDIA Alliance
  • NDA

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में ‘ट्रिपल M’ फैक्टर तेजस्वी के लिए बनी सत्ता की चाभी…, प्रशांत किशोर की टेंशन बढ़ी

2

PM को छठ पर ड्रामा से मतलब…राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़की BJP, ‘हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रतीक’

3

‘नामुमकिन है हर घर सरकारी नौकरी…’, तेजस्वी के वादे को मैथिली ने बताया ‘जादू’

4

‘मेरी परछाई भी गलत करेंगी तो…’, मुजफ्फरपुर रैली में गरजे तेजस्वी, NDA सरकार पर बोला हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.