Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार BJP को मिला नया अध्यक्ष…संजय सरावगी संभालेंगे दिलीप जायसवाल की कुर्सी, 2005 से हैं विधायक

Sanjay Saraogi: संजय सरावगी बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दरभंगा सदर से पांच बार के विधायक हैं। पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 15, 2025 | 05:04 PM

संजय सरावगी, (बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar BJP New President Sanjay Saraogi: संजय सरावगी बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दरभंगा सदर से पांच बार के विधायक हैं। पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वैश्य समुदाय से आते हैं जो BJP का कोर वोटर है। मिथिलांचल में पार्टी का चर्चित और पुराना चेहरा है। इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। वो दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे। दिलीप जायसवाल भी वैश्य समुदाय से ही आते हैं। वे लगभग 10 सालों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विभिन्न पदों पर रहकर संगठनात्मक कार्य करते रहे हैं।

संजय सरावगी साल 1999 में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रहे। 2001 में वे दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद साल 2002 में दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद निर्वाचित हुए। 2003 में दरभंगा जिला भाजपा के महामंत्री के पद पर रहे।

2025 में पहली बार बने विधायक

पहली बार फरवरी 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधायक निर्वाचित हुए। 2017 में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति रहे। फरवरी 2025 में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री चुने गए।

विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। pic.twitter.com/oaUX95Td8k — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2025

बीजेपी नेताओं ने संजय सरावगी को दी शुभकमनाएं

बिहार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दरभंगा के विधायक व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी जी को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव से बिहार में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

बीजेपी नेता तरुण चुग ने कहा कि दरभंगा से विधायक संजय सरावगी जी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार में भाजपा और सशक्त एवं मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: बिहार में RJD के आरोप के बाद मचा बवाल, चुनाव से पहले मिले 10 हजार रूपये करने होंगे वापस, आ रहा नोटिस

सीपी जोशी ने भी दी बधाई

राजस्थान बीजेपी के नेता सीपी जोशी ने कहा कि दरभंगा (सदर) बिहार से विधायक व बिहार के पूर्व मंत्री संजय सरावगी जी बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।

Sanjay saraogi appointed as bihar bjp new president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 04:50 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Politics
  • BJP

सम्बंधित ख़बरें

1

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत

2

BMC चुनाव से पहले उद्धव को बड़ा झटका, पूर्व विधायक की बहू तेजस्वी घोसालकर ने ज्वाइन की भाजपा

3

राम से प्यार…तो महात्मा गांधी से नफरत क्यों? MGNAREGA का नाम होगा VBGRAM G, मच गया नया सियासी बवाल

4

Video: कांग्रेस रैली में PM के खिलाफ ‘जान से मारने’ के नारे; बीजेपी का बड़ा वार, माफी की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.