Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में RJD के आरोप के बाद मचा बवाल, चुनाव से पहले मिले 10 हजार रूपये करने होंगे वापस, आ रहा नोटिस

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। RJD के एक ट्वीट में एनडीए नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। मामला चुनाव के पहले बांटे गए 10000 रुपये का है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 15, 2025 | 01:28 PM

नीतीश कुमार, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Mahila Rojgar Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार द्वारा शुरू की गई महिला रोजगार योजना पर विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा आरोप लगाया है। आरजेडी का दावा है कि वोट खरीदने की हड़बड़ी में, 10-10 हजार रुपये गलती से पात्र महिलाओं के बजाय पुरुषों के खाते में ट्रांसफर हो गए।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजेडी का दावा है कि सत्ता हासिल करने और वोट खरीदने की जल्दबाजी में अधिकारियों और एनडीए नेताओं द्वारा कथित रूप से बड़ी गड़बड़ी कर दी गई।

आरजेडी का आरोप, बताया रिश्वतखोरी का प्रयास

राजद ने आरोप लगाया कि बेचैनी और असुरक्षा इतनी ज़्यादा थी कि कथित योजना के तहत महिलाओं के खातों में जाने वाली 10-10 हजार रुपये की राशि पुरुषों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो गई। आरजेडी ने इसे रिश्वतखोरी का प्रयास बताया है। आरजेडी के अनुसार, इस गलती के बाद पुरुषों से रकम वापस मंगाने के लिए कथित तौर पर पत्र लिखे जा रहे हैं, जिसे विपक्षी दल ने व्यंग्यात्मक ढंग से “लव लेटर” करार दिया है।

पुरुषों से पैसे वापस मांगने पर भड़का विपक्ष

विपक्षी दल ने पुरुषों द्वारा पैसे लौटाने से इनकार करने की बात कही है। आरजेडी ने तर्क दिया कि बिहार में भुखमरी, बेरोजगारी और महंगाई इतनी गंभीर है कि यह 10 हजार रुपए उसी वक्त खर्च हो गए होंगे। ऐसे में राशि की वापसी की उम्मीद करना अव्यावहारिक है। आरजेडी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पुरुष यह लोन राशि तब तक नहीं लौटाएंगे जब तक उनका वोट नहीं लौटाया जाता।

बिहार में एनडीए नेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देकर वोट खरीदने और सत्ता पाने की इतनी हड़बड़ी थी कि बेचारे भयंकर गड़बड़ी कर बैठे। बेचैनी और असुरक्षा इतनी ज्यादा थी कि महिलाओं की बजाय 10,000 रुपए पुरुषों के खाते में भेज दिए। अब पुरुषों को दस हजार रुपए लौटाने के लिए लव लेटर लिखे… pic.twitter.com/DTqdMU5ohO — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 13, 2025

विपक्षी दलों ने एनडीए पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वोट चोरी, धांधली, ईवीएम और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बनाई सरकारों को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता और सच एक दिन बाहर निकलेगा।

जीविका ने बताया तकनीकी चूक

इस मामले में, जीविका के बीपीएम देवदत्त द्वारा 15 संबंधित खाताधारकों को पत्र जारी किए जाने की बात सामने आई है। इन पत्रों में लोगों से बिना देरी किए राशि को जीविका के आधिकारिक बैंक अकाउंट में वापस करने को कहा गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह गड़बड़ी तकनीकी चूक के कारण हुई थी। बताया गया कि दिव्यांग जीविका समूह में महिला और पुरुष दोनों सदस्य शामिल हैं। कई मामलों में बैंक खाता विवरण एक ही कॉलम में दर्ज होने के कारण, पात्र महिलाओं के हिस्से की राशि पुरुष दिव्यांग सदस्यों के खातों में चली गई। एक व्यक्ति ने राशि वापस भी कर दी है, और बाकियों से भी 10 हजार रुपये वापस लिए जाने का प्रोसेस जारी है।

यह भी पढ़ें: मनरेगा को खत्म कर मोदी सरकार लाने जा रही नया कानून…सांसदों को बांटी गई कॉपी, जानें क्या कुछ बदलेगा

फिलहाल, इन राजनीतिक आरोपों को लेकर एनडीए या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की जांच के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। यह मामला अभी राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित है, लेकिन आने वाले दिनों में यदि इसकी औपचारिक शिकायत या जांच होती है, तो यह मुद्दा बिहार की राजनीति में और गरमा सकता है।

Cm mahila rojgar yojana men mistakenly given rs 10000 before elections will have to return notice issued

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 01:28 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

पापा बाथरुम से आए और सबको फांसी लगा दी…बेटे ने बताया मुजफ्फरपुर के ‘बुराड़ी कांड’ का खौफनाक मंजर

2

पिता ने पहले पांच बच्चों को फंदे से लटकाया, फिर खुद लगा ली फांसी…बिहार में दिल दहलाने वाली घटना

3

प्रति व्यक्ति आय का अंतर: दिल्ली-गोवा 5 लाख रुपए कमा रहे, यूपी-बिहार 1 लाख रुपए से पीछे

4

Bihar News: लग्जरी कार से आए…गैस कटर भी साथ लाए और काट ले गए ATM, बिहार से सामने आई बड़ी वारदात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.