- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election 2025 Bjp And Jdu Advised Lalu Yadav And Rabri Devi To Save Their Family After Rohini Incident
लालू परिवार की कलह पर सियासी घमासान: BJP अध्यक्ष बोले परिवार बचाएं लालू-राबड़ी, JDU ने भी दी नसीहत
Bihar Election: लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही कलह पर BJP और JDU ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें BJP ने परिवार बचाने की नसीहत दी है जबकि JDU ने लालू-राबड़ी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
- Written By: प्रिया सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Big Political Turmoil Over Lalu Family Fight: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में आंतरिक विवादों के कारण बिहार की राजनीति में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। यह विवाद तब और गहरा गया जब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कथित तौर पर राजनीति और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी। इस पारिवारिक झगड़े को लेकर अब बिहार के सियासी गलियारों में BJP और JDU दोनों ही विपक्षी दलों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इन प्रतिक्रियाओं में BJP ने लालू-राबड़ी को परिवार को टूटने से बचाने की सलाह दी है वहीं JDU ने रोहिणी के अपमान पर चुप्पी साधने के लिए RJD नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
लालू परिवार की कलह पर बढ़ा राजनीतिक बवाल
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहे अंदरूनी तनाव ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। खास तौर पर तब जब रोहिणी आचार्य जिन्होंने सारण से चुनाव लड़ा था ने राजनीति और अपने परिवार दोनों को छोड़ने की बात सार्वजनिक रूप से कही। इस घोषणा के बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और विरोधी दलों को RJD पर हमला करने का मौका मिल गया है।
BJP की नसीहत- परिवार को टूटने से बचाइए
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी “बाहरी व्यक्ति” द्वारा पूरे परिवार में दरार डालना और उसे तोड़ने की कोशिश करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
‘BJP चाहे तो डिप्टी सीएम बना दें’, पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सियासी हमला
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
Dr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल
सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दवाई की तरह धीरे-धीरे होगा पीएम की अपील का असर
दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह टेलीविजन पर रोहिणी आचार्य की बात सुन रहे थे, जिन्होंने कथित तौर पर यह बताया कि उनके साथ मारपीट की गई। जायसवाल ने इस बात पर दुख जताया कि जिस बेटी ने अपने पिता, लालू प्रसाद को किडनी दान करके उनकी जान बचाई उसे ही अब परिवार से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन लालू जी और राबड़ी जी से इतना जरूर कहूंगा कि अपने परिवार को टूटने से बचाइए।” उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एक बाहरी व्यक्ति उनके परिवार को तोड़ रहा है जिसकी उन्हें रक्षा करनी चाहिए।
VIDEO | Patna: BJP Bihar president Dilip Jaiswal, reacting to Rohini Acharya’s statement, says, “I was watching the reports on TV – it is unfortunate. It is not right for one person to create rifts within an entire family. As Rohini Acharya has said, she was beaten… the daughter… pic.twitter.com/W15gBX5uvO — Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2025
JDU का हमला- ‘रोहिणी के अपमान पर लालू-राबड़ी चुप क्यों?’
इस मामले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी पीछे नहीं रहा। JDU नेता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी की चुप्पी पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने रोहिणी आचार्य को ‘लक्ष्मी’ बताते हुए कहा कि उनका अपमान करना हमारी भारतीय परंपरा में नहीं है। नीरज कुमार ने पूछा कि रोहिणी के अपमान पर लालू यादव और राबड़ी देवी चुप क्यों हैं?
#WATCH | Patna | On RJD leader Rohini Acharya’s decision to quit politics and disown her family, JDU leader Neeraj Kumar says, “Rohini Acharya is a daughter who saved her father’s life, a daughter is Lakshmi, insulting her has never been part of our tradition and why are Lalu… pic.twitter.com/BbDwjcNRi2 — ANI (@ANI) November 16, 2025
नीरज कुमार ने याद दिलाया कि यह दूसरी ऐसी घटना है, क्योंकि इससे पहले भी लालू परिवार में ऐश्वर्या राय के साथ दुर्व्यवहार की घटना हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि रोहिणी के ये ‘आंसू’ लालू यादव को राजनीति में “बहुत महंगे पड़ेंगे”। उन्होंने लालू यादव को “राजनीति का धृतराष्ट्र” न बनने की नसीहत देते हुए मांग की कि जो भी इस विवाद का दोषी है उसे बेनकाब किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पिताजी बस इशारा करिए जयचंदों को जमीन…बहन रोहिणी का हुआ अपमान, तो खौल उठा तेज प्रताप का खून
JDU MLC खालिद अनवर बोले नहीं मिलेगी सहानुभूति
JDU के MLC खालिद अनवर ने रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर से बिहार में राजनीति करने क्यों आईं? उन्होंने आगे कहा कि उन्हें राजनीति में किसने आमंत्रित किया? खालिद अनवर ने स्पष्ट किया कि यदि वह सिर्फ लालू यादव की बेटी होने के नाते राजनीति में आई हैं, तो अब “रोने-धोने” और पारिवारिक विवादों को सार्वजनिक करने से उन्हें किसी तरह की कोई सहानुभूति नहीं मिलने वाली है।
Bihar election 2025 bjp and jdu advised lalu yadav and rabri devi to save their family after rohini incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













