‘हमें छेड़ा है तो छोड़ेंगे नहीं’, दफ्तर पर हमले के बाद भड़के कांग्रेसी, BJP को दे डाली चेतावनी
Bihar में कांग्रेस के दफ्तर पर हमले के बाद अब कार्यकर्ताओं में रोश देखने को मिल रहा है। पार्टी के सीएलपी ने चेतावनी देते हुए कहा शुरुआत उन्होंने की है तो हम भी शांत घर में बैठने वाले नहीं है।
- Written By: सौरभ शर्मा
पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमले के बाद नेताओं का रिएक्शन
Bihar politics Congress Office Attack: बिहार की सियासत में अब एक नया उबाल आ गया है। पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम, पर हुए हमले के बाद माहौल थोड़ा गरमा गया है। प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस हमले के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता भी आगबबूला है। कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा को सीधी चेतावनी दी है और कहा है कि अगर आपने हमें छेड़ा है, तो हम भी आपको छोड़ने वाले नहीं हैं।
यह पूरा विवाद गुरुवार को दरभंगा में हुई ‘बिहार वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान शुरू हुआ था। वहां महागठबंधन के मंच से एक कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस घटना के बाद से ही भाजपा लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर धावा बोल दिया, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हो गई, और यह सियासी लड़ाई सड़क पर आ गई।
होश खो बैठे हैं भाजपा के गुंडे।
कांग्रेस कार्यकर्ता घर में नहीं बैठेगा।
हमें छेड़ा है पहले, तो हम भी छोड़ेंगे नहीं – डॉ. शकील अहमद खान, CLP-बिहार कांग्रेस( @ShakeelkhanINC ) pic.twitter.com/7bQ3oHBkrY — Bihar Congress (@INCBihar) August 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
हरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
गाजीपुर की ‘बेटी’ के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मचा कोहराम; सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
बंगाल चुनाव: ममता की मुश्किलें बढ़ाने मैदान में उतरे राहुल गांधी, क्या पहुंचा पाएंगे TMC को नुकसान?
बंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली ‘झाल’, PM Modi की ‘झालमुड़ी’ पर ममता बनर्जी का तीखा तंज
भाजपा के गुंडों ने खोया होश
कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद खान ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को होश नहीं है। किसी पार्टी के दफ्तर पर हमला करना उसके करोड़ों कार्यकर्ताओं के सीने पर हमला करने जैसा है।” उन्होंने भाजपा की विचारधारा को मारपीट वाली बताते हुए कहा कि यह हमला बर्दाश्त के बाहर है और इसका प्रतिकार भी होगा। उनके अनुसार, भाजपा ने हमले की शुरुआत की है, जो कि पूरी तरह से निंदनीय और अस्वीकार्य है।
यह भी पढ़ें: ‘डबल इंजन’ की सरकार ‘डेमोग्राफी’ नहीं बदलने देगी, संभल हिंसा रिपोर्ट पर CM योगी की दो टूक
हमले के बाद सड़क पर संग्राम
सदाकत आश्रम पर हुए हमले और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। डॉ. शकील ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर में चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, “हम लोग इस (हिंसा) पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन हमले की शुरुआत आपने की है। हमको आपने छेड़ा है तो अब हम भी आपको छोड़ेंगे नहीं।” इस घटना ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी को और भी तेज कर दिया है।
