नीतीश कुमार ने अमित शाह की मौजूदगी में दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अब CM पद से देंगे इस्तीफा
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नीतीश कुमार (Image- Social Media)
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद 27 फरवरी को नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में उनके अचानक राज्यसभा जाने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में सभी को हैरान कर दिया है।
नामांकन से पहले CM नीतीश कुमार ने क्या कहा?
नामांकन दाखिल करने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA ब्लॉक से क्यों अलग हुए थे नीतीश कुमार? JDU ने अब किया खुलासा, इन दो नेताओं की वजह से टूटा था गठबंधन
उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष, निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग
बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर पर जानलेवा हमला, मधुबनी में भीड़ ने की पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे मंत्री
हटाई नहीं सिर्फ घटाई गई है…RJD नेताओं की सुरक्षा में कटौती पर बोले शहनवाज हुसैन, INDIA गठबंघन पर बोला हमला
मेरे मन में एक इच्छा थी
उन्होंने आगे कहा, संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
यह भी पढ़ें- बिहार की सियासत में आएगा एक और ‘भूकंप’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से JDU में अंतर्कलह
कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री?
नीतीश कुमार के ऐलान के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बिहार में मुख्यमंत्री पद की दौड़ अब और अधिक रोचक हो गई है। पिछले साल नवंबर में एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व में जोरदार जीत मिली थी, लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद सवाल ये उठता है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
