Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज प्रताप के खिलाफ उतरेंगी राबड़ी…बेटे के विरोध में करेंगी चुनाव प्रचार? खुद ही कर दिया खुलासा

Bihar Politics: राबड़ी देवी ने पहली बार अपने बेटे तेज प्रताप यादव पर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह दिल से मेरा बेटा है, इन लोगों ने उसे पार्टी और घर से निकाल दिया है...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 02, 2025 | 04:25 PM

राबड़ी देवी व तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Elections: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान ने सियासी हलचल और तेज कर दी है। राबड़ी देवी ने न केवल मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर सत्ता पक्ष पर हमला बोला, बल्कि तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को लेकर भी खुलकर बात की है।

बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस बीच, राबड़ी देवी ने कहा कि जब गरीब राज करते हैं, तो उसे जंगल राज कहते हैं, लेकिन जब सत्ताधारी दल के संरक्षण में हत्या और अपराध होते हैं, तो उसे क्या कहा जाएगा?

मैं चाहती हूं वो चुनाव जीते: राबड़ी

राबड़ी देवी ने पहली बार अपने बेटे तेज प्रताप यादव पर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह दिल से मेरा बेटा है, इन लोगों ने उसे पार्टी और घर से निकाल दिया है। मैं प्रचार नहीं करूंगी, लेकिन चाहती हूं कि वह चुनाव जीते। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पैरों पर खड़ा है और उसे बिहार में काम करने का पूरा अधिकार है।

‘परिवार में कुछ भी हो सकता है’

तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच चल रहे राजनैतिक मतभेदों के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार में कुछ भी हो सकता है, लेकिन भाई-बहन एक जैसे होते हैं। जिनके घर नहीं होते, वही दूसरों के घरों में झगड़ा लगवाते हैं।

नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला

राबड़ी देवी ने कहा कि जब एक गरीब के बच्चों ने पढ़ना शुरू कर दिया लोगों को उनके हक मिलने लगे तो उसे जंगल राज कहा गया था। लेकिन अब, जब मोकामा और आरा में हत्याएं हो रही हैं, तो क्या इसे भी जंगल राज कहा जाएगा? उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गरीबों को सशक्त बनाया गया ताकि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें।

तेजस्वी यादव पर जताया पूरा भरोसा

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम दुश्मन नहीं बनाते, वे बनाते हैं। वहीं नौकरी देने को लेकर तेजस्वी पर भरोसा जताते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि जब वह मन बना लेगा, तो उसे पूरा करेगा, जैसा कि उन्होंने पिछले 17 महीनों में अपने काम से करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें: नीतीश नहीं बनेंगे बिहार के CM? इस दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी, ‘सुशासन बाबू’ की धड़कनें बढ़ीं!

राबड़ी देवी ने जनता से पांच किलो राशन के वादे के बहकावे में न आने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने अपने वादे पूरे किए हैं। हर घर में सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्होंने अपनी पार्टी पर लगे एम-वाई समीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता के कार्यकाल में सभी का सम्मान किया जाता था और आधे से ज़्यादा मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व था।

‘तेज को हमेशा रहेगा हमारा अशीर्वाद’

बातचीत के आखिर में राबड़ी ने कहा कि तेजस्वी यादव हमारे बेटे हैं और तेजप्रताप को हमारा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। राजनैतिक मजबूरियां होती हैं, लेकिन पारिवारिक रिश्ते कभी नहीं टूटते। आज अपराध बढ़ रहे हैं। तो क्या अब जंगलराज नहीं, बल्कि आसाराम का राज है?

Bihar chunav rabri devi to campaign against son tej pratap big reveal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 04:25 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Rabri Devi
  • Tej Pratap Yadav
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में मछुआरों संग मिल राहुल ने बिछाया चुनावी जाल, कन्हैया और सहनी संग लगा दी छलांग

2

पारू विधानसभा: भाजपा का किला टूटा, 2025 में चेहरा बनाम दल की कड़ी टक्कर

3

औरंगाबाद विधानसभा: राजपूतों के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, जानें इस बार का समीकरण क्यों है बेहद खास

4

दुलारचंद हत्याकांड में कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, बेऊर जेल ले गई पुलिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.