सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, शाह ने पिछले साल एक रैली के दौरान संकेत दिया था कि सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाया जाएगा।
- Written By: सजल रघुवंशी
अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में भाजपा के उदय का आज नया अध्याय लिखा गया। सम्राट चौधरी को विधानमंडल ने अपना नेता चुना, कल वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस बात की अटकलें तो कई दिनों से चल रही थी कि नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद सम्राट ही बिहार के सीएम होंगे। यहां तक की पिछले महीने समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश भी सम्राट के कंधे पर हाथ रखकर इसका इशारा कर रहे थे।
आपको बता दें कि नीतीश की सरकार में डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी के पिता से नीतीश कुमार ने कहा था कि यह बहुत आगे जाएगा। वहीं, पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में सम्राट चौधरी के लिए वोट मांगने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें बहुत बड़ा आदमी बनाएंगे।
मोदी जी सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे- अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल अक्टूबर में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भरे मंच से जनता से कहा था कि आप भरोसा रखिए मोदी जी सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे। अमित शाह के इस बयान के बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि बिहार चुनाव में जीत के बाद सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि पहले नीतीश कुमार को ही सीएम बनाया गया लेकिन अब सम्राट चौधरी ही राज्य को संभालेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की नई टीम तैयार, 35 दिग्गज नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, कल सुबह 11 बजे होगा शपथग्रहण
पडलकर और रोहित पवार आमने-सामने, अहिल्यादेवी जयंती पर जामखेड़ में भारी हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ शांत
विकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
पिछले साल अक्टूबर में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कहा था कि मोदी जी सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…
.#amitshah #samratchoudhary pic.twitter.com/1WPdEXRDGW — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) April 14, 2026
नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
इसी साल जनवरी में पटना के देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का जन्मदिन मनाया गया था। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। उन्होंने शकुनी चौधरी से बातचीत के दौरान सम्राट की तारीफ करते हुए कहा था कि सम्राट चौधरी अच्छा लड़का हैं। मेहनत करता है और बहुत आगे जाएगा। पिता के सामने अपनी तारीफ सुनकर सम्राट मुस्कुराने भी लगे थे।
यह भी पढ़ें: कभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी
सम्राट के गृह जिले में जश्न का माहौल
सम्राट चौधरी को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की खबर मिलते ही उनके गृह जिले मुंगेर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर झूमते नजर आए। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।
