बिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी, बीजेपी ने क्यों लगाया दांव? देखें इनसाइड स्टोरी- VIDEO
Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बना, जहां दो दशकों से जारी नीतीश कुमार के शासन का अंत हुआ और भाजपा ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ली।
- Written By: मनोज आर्या
Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बना, जहां दो दशकों से जारी नीतीश कुमार के शासन का अंत हुआ और भाजपा ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ली। सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है, जिसके साथ ही वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। आमतौर पर मुख्यमंत्री पद के नामों को लेकर चौंकाने वाली भाजपा ने इस बार सम्राट चौधरी पर ही भरोसा जताया, जो पहले से ही रेस में सबसे आगे चल रहे थे। सम्राट चौधरी के चयन के पीछे कई महत्वपूर्ण राजनीतिक कारण हैं। सम्राट चौधरी को भाजपा का एक आक्रामक चेहरा माना जाता है, जिन्होंने 2023 में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूती दी। मुंगेर की धरती से ताल्लुक रखने वाले और शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट ने राजद और जदयू से होते हुए भाजपा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।