- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Cabinet Meeting Chaired By Cm Nitish Kumar 33 Agendas Approved
बिहार कैबिनेट की बैठक में 33 एजेंडों पर लगी मुहर, जमीन सर्वे पर CM नीतीश कुमार का बड़ा फैसला
Bihar Cabinet Meeting: बिहार विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त नियमावली को जहां मंजूरी मिली, वहीं मंत्री आवास परिसर गर्दनीबाग पटना के निर्माण के लिए 78 करोड़ 28 लाख 59300 को स्वीकृति दी गई है।
- Written By: मनोज आर्या

नीतीश कुमार, ( मुख्यमंत्री, बिहार)
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में राज्य के अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 33 एजेंडों पर चर्चा के बाद मुहर लगी। गृह, विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग समेत अन्य कई विभागों से जुड़े मामले को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा अरवल में मंडल कारा निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को स्वीकृति दी गई। जिसके बाद अब अरवल में 38 करोड़ 31 लाख 21 हजार की लागत से मंडल कारागर का निर्माण होगा।
बिहार विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त नियमावली को जहां मंजूरी मिली, वहीं मंत्री आवास परिसर गर्दनीबाग पटना के निर्माण के लिए 78 करोड़ 28 लाख 59300 को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा बैठक में जमीन सर्वे की अवधि बढ़ाने का फैसला भी लिया गया। राज्य में जमीन सर्वे को लेकर लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने सर्वे की अवधी में बदलाव किया है।
बिहार की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
बिहार में खेला शुरू! नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ की तारीख तय, कौन बनेगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री?
बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
जमीन सर्वे की अवधी छह महीने के लिए बढ़ी
बिहार कैबिनेट की बैठक के दौरान राज्य सरकार ने जमीन सर्वे की डेड लाइन को छह महीने बढ़ा दिया है। सेल्फ डिक्लेरेशन के लिए मिला 180 दिन, रैयत का दावा करने के लिए 60 दिन और दावे के निपटारा के लिए 60 दिन का समय मिलेगा। इसके साथ ही बिहार विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त नियमावली 2024 को स्वीकृति दे दी गई है।
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुल 33 एजेंडों पर लगी मुहर।
बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार।@BiharCabinet #BiharCabinetDecisions #BiharCabinetSecretariatDept pic.twitter.com/NQphbEso3C — IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 3, 2024
आवास योजना की राशि पर भी निर्णय
वित्तीय वर्ष 2024 25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत संविदा पर नियोजित कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए केंद्रांश मद में प्राप्त कम राशि 139 करोड़ रुपये की राज्य संसाधन द्वारा पूर्ति किये जाने की स्वीकृति मिली है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5635 ग्राम पंचायत में ठोस एवं सरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के सफलतापूर्वक परिचालन के लिए 1 साल के लिए राज्य योजना से 354.8 करोड़ रुपये की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।
स्वास्थ्य विभाग को लेकर फैसले
वहीं, स्वास्थ्य विभाग बिहार परिचारिका संवर्ग नियमावली 2019 को निरस्त करते हुए बिहार परिचारिका संवर्ग नियमावली 2024 को स्वीकृति दी गई है। राज्य के सभी राजकीय आयुर्वेदिक होम्योपैथिक यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के रोगियों के उपचार के दौरान शुद्ध एवं पोषक भोजन की व्यवस्था के लिए दीदी की रसोई की स्वीकृति मिली है।
Bihar cabinet meeting chaired by cm nitish kumar 33 agendas approved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीजफायर की मीटिंग से पहले ट्रंप ने ईरान को धमकाया, बोले- होर्मुज नहीं खोला तो करेंगे और बड़ा हमला
Apr 09, 2026 | 10:47 AMबारिश में नहीं डूबेगी मायानगरी! BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े का सख्त अल्टीमेटम, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
Apr 09, 2026 | 10:40 AMअथर्व हत्याकांड के आरोपी के भाई ने दी चुनौती! सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने रातभर में दबोचा
Apr 09, 2026 | 10:38 AMविधानसभा चुनाव 2026: असम से केरल तक वोटरों का भारी उत्साह, क्या शुरुआती रुझान बदल देंगे सत्ता का समीकरण?
Apr 09, 2026 | 10:31 AMदिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी
Apr 09, 2026 | 10:29 AMMukesh Khanna Reaction: मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, समय रैना पर किया तीखा हमला, बोले- गधे पर बैठने लायक है…
Apr 09, 2026 | 10:25 AMMuse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
Apr 09, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














