बिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
Bihar Bandh Siwan AK-47 Firing: बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया। वायरल वीडियो के बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए।
- Written By: प्रिया जैस
एके-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड (सौजन्य-एक्स)
Siwan AK-47 Firing Officer Suspend: बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में हुए बवाल और पुलिस की ओर से एके-47 से फायरिंग के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों के बीच इस फैसले को लेकर नाराजगी की भी चर्चा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने घटना को गंभीर मानते हुए पहले ही संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गौरतलब है कि 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सिवान में प्रदर्शन के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आई। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा अत्याधुनिक हथियार एके-47 से फायरिंग की गई।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों पर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बोला- शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक हक, पुलिस की ज्यादती नहीं चलेगी
NEET Paper Leak: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन झटका, CBI का वकील नहीं पहुंचा, सुनवाई टली
अभिजीत दिपके बोले- अभी तो ये अंगड़ाई है, आंदोलन नहीं रुका, अब देशभर में शिक्षा सुधार की नई लड़ाई बाकी है
मुजफ्फरपुर से ब्रिटिश कैबिनेट तक… कौन हैं कनिष्क नारायण, जिनकी दुनिया भर में हो रही चर्चा?
BJP has turned democracy into a firing range. Students demanded justice. The answer? Bullets. Bihar police opened fire with AK-47s on unarmed protesters in Siwan, this is not law and order—it is state brutality. A government that fears students more than criminals loses every… pic.twitter.com/IWyom461Lm — AAP (@AamAadmiParty) July 27, 2026
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को घेरा
इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, “बीजेपी ने लोकतंत्र को फायरिंग रेंज बना दिया है। छात्रों ने न्याय की मांग की। जवाब क्या मिला? गोलियां। बिहार पुलिस ने सिवान में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोलियां चलाईं। यह कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि सरकारी बर्बरता है। जो सरकार अपराधियों से ज्यादा छात्रों से डरती है, उसने शासन करने का अपना नैतिक अधिकार खो दिया है। बीजेपी को जवाब देना होगा। आदेश किसने दिया? इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?”
यह भी पढ़ें – 24 FIR, 258 जेल पहुंचे… पटना में उपद्रवियों पर बड़ा स्ट्राइक, 6000 दंगाईयों की तलाश में जुटी पुलिस!
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने संबंधित सिपाही के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। अब पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फायरिंग निर्धारित मानकों और परिस्थितियों के अनुरूप की गई थी या नहीं।
बिहार बंद में पथराव और हिंसक झड़प
उल्लेखनीय है कि बिहार बंद के दौरान शनिवार को सिवान शहर में प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर हंगामा और पथराव किए गए थे। प्रदर्शनकारियों की ओर से हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
पुलिस का कहना था कि भीड़ को नियंत्रित करने और हालात सामान्य करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। हालांकि, एके-47 से की गई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
