Salman Khan Reply: सलमान खान ने दिया ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब, फैंस को भाया भाईजान का दबंग अंदाज
Salman Khan Instagram Post: भाईजान सलमान खान छात्र आंदोलन में अपनी पोस्ट को लेकर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया )
Salman Khan Reply To Trollers: नीट पेपर लीक मामले में बॉलीवुड हस्तियां लगातार छात्रों के लिए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर की थी।
सलमान खान ने अपनी इस पोस्ट में लिखा था, स्टूडेंट्स पढ़ाई और सिक्योरिटी के मामले में टॉप प्रायोरिटी पर हैं, इसलिए उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है और उनके पेरेंट्स को भी उनकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, और मुझे यकीन है कि वह उन सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे जो इस लीक के लिए ज़िम्मेदार हैं। तो स्टूडेंट्स, प्लीज़ अपने पेरेंट्स और घर वापस चले जाओ।ल सोनम, हो गया भाई। इसे आगे मत बढ़ाओ। अगर ज़रूरत पड़ी, तो एक और दिन के लिए हिम्मत रखो, जिस पर मुझे शक है, और कुछ खा लो। अगर तुम चाहोगें, तो घर से खाना भेज दूँगा। सलमान खान के इस पोस्ट के बाद उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नागपुर और संभाजीनगर में गठित होंगी विशेष अदालतें
‘सरकार लौटा सकती है मेरी बेटी?’ NEET Protest में नागपुर सुसाइड विक्टिम की मां का कलेजा चीरने वाला सवाल
अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा खुलासा, भगदड़ और हिंसा भड़काने की हो रही साजिश!
The Odyssey BO Collection: 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची द ओडिसी, धमाल 4 का नहीं थम रहा जलवा
ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब
लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद अब सलमान खान ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपने जिम रूटीन की फोटोज शेयर की है। इन फोटोज के कैप्शन में सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि सलमान खान डर गया…. हम्म… जो डर गया वो मर गया।
फैंस ने जमकर किया सपोर्ट
सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई, आपका कोई मुकाबला नहीं है। वहीं दूसरे ने कमेंट किया, भाई हमारे शेर हैं। एक अन्य फैन ने लिखा, आपकी इस पोस्ट ने ट्रोलर्स को जवाब दे दिया। कई प्रशंसकों ने अभिनेता की फिटनेस और आत्मविश्वास की भी तारीफ की।
छात्र आंदोलन को लेकर बनी हुई है चर्चा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। इस मुद्दे पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने अपनी राय रखी है। सलमान खान के अलावा शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, नसीरुद्दीन शाह, दीया मिर्जा समेत कई कलाकारों ने भी छात्रों की मांगों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ये भी पढ़ें :- The Odyssey BO Collection: 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची द ओडिसी, धमाल 4 का नहीं थम रहा जलवा
हालांकि, सलमान खान की हालिया पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। एक वर्ग इसे ट्रोलर्स को दिया गया जवाब मान रहा है, जबकि दूसरे लोग अभिनेता के पहले किए गए बयानों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
