-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Speaker Bjp Jdu Battle For Post And Political Balance
बिहार में दोनों सदनों पर होगा बीजेपी का कब्जा या अभी लड़ाई बाकी है? सियासी हलचल तेज
- Written By: अक्षय साहू
Bihar News: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर BJp और JDU आमने-सामने हैं। गृह मंत्रालय मिलने के बाद बीजेपी स्पीकर पद चाहती है, जबकि जेडीयू संतुलन बनाए रखना चाहती है।

प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Image- Social Media)
Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के बाद अब राजनीतिक हलचल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के चुनाव को लेकर तेज हो गई है। 20 साल में पहली बार गृह मंत्रालय बीजेपी के पास आया है, जिससे गठबंधन में उसकी भूमिका जेडीयू से बड़ी हो गई है। ऐसे में अब स्पीकर पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू दोनों अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया जाएगा। इसी विशेष सत्र में 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और बाद में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
नतीजों के बाद बदले समीकरण
पिछली सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास था जबकि गृह विभाग जेडीयू संभाल रही थी। लेकिन इस बार पूरा समीकरण उलट गया है। नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय छोड़कर बीजेपी को दे दिया है, जिससे बीजेपी की ताकत बढ़ी है। अब वह स्पीकर पद भी अपने पास रखने की इच्छा जता रही है। पार्टी में गयाजी से लगातार नौ बार विधायक बने प्रेम कुमार को इसका प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। कैबिनेट में इस बार उन्हें जगह नहीं मिली, इसलिए उनका नाम स्पीकर के लिए और मजबूत माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
बीजेपी 2020 में विजय कुमार सिन्हा और 2024 में नंद किशोर यादव को स्पीकर बना चुकी है। हालांकि इस बार नंद किशोर यादव चुनाव नहीं लड़े। ऐसे में बीजेपी अपने नेतृत्व का अनुभव और वरिष्ठता का तर्क देते हुए फिर यह पद चाहती है।
पावर बैलेंस करने की कोशिश में जेडीयू
दूसरी ओर जेडीयू पावर बैलेंस बनाए रखने के लिए स्पीकर पद पर खुद का दावा ठोंक रही है। जेडीयू का कहना है कि विधान परिषद के अध्यक्ष (स्पीकर) पहले से ही बीजेपी से हैं। अवधेश नारायण सिंह अगर विधानसभा में भी स्पीकर बीजेपी से होगा, तो दोनों सदनों पर एक ही पार्टी का नियंत्रण होगा, जो गठबंधन के संतुलन को बिगाड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: वोट नहीं मिले…पर व्यूज जरूर मिलेंगे! चुनाव हारने के बाद तेजू भईया बने यूट्यूबर, पहला वीडियो वायरल
साथ ही जेडीयू का तर्क है कि उन्होंने बिहार का सबसे शक्तिशाली मंत्रालय, यानी गृह विभाग, बीजेपी को दे दिया है, इसलिए स्पीकर पद उन्हें मिलना चाहिए। अब सारी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बीजेपी और जेडीयू के बीच क्या समझौता बनता है और अंततः विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी किसके खाते में जाती है।
Bihar assembly speaker bjp jdu battle for post and political balance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














