Bihar Elections: आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं जो सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
- Written By: मनोज आर्या
आम आदमी पार्टी, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं जो सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस इसके अनुसार, कुमार कुणाल मधुबनी से, रानी देवी सीतामढ़ी से, आशा सिंह खजौली से, गौरीशंकर मधुबनी जिले के फुलपरास से, बृज भूषण उर्फ नवीन सुपौल से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा पूर्णिया जिले के अमौर से मोहम्मद मुंतजिर आलम, भागलपुर जिले के पीरपैती से प्रीतम कुमार, औरंगाबाद जिले के कुटुम्भा से सचितानंद श्याम, दरभंगा जिले के गौरा बौराम से श्रवण घुईया, गया टाउन से अनिल कुमार, जमुई जिले के सिकंदरा से राहुल राणा और जमुई विधानसभा क्षेत्र से रामाशीष यादव चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले, 18 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने 50 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की थी।
बिहार में अकेले चुनाव लड़ रही है AAP
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी इस बार बिहार में बिना किसी गठबंधन के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। पार्टी को भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, सीपीआई, सीपीआईएम, वीआईपी, एआईएमआईएम, जन सुराज पार्टी, जनतांत्रिक जनता दल, बहुजन समाज पार्टी और अन्य जैसे स्थापित राजनीतिक दलों के बीच जगह बनाने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने भी बिहार चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा की थी।
सम्बंधित ख़बरें
वे पंजाबियों के गद्दार… राघव चढ्ढा पर भड़के भगवंत मान, राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली पहंचे मुख्यमंत्री
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शीर्ष पर हैं, उनके बाद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, अमन अरोड़ा, डॉ. संदीप पाठक, सत्येन्द्र जैन, पंकज कुमार गुप्ता, अजयेश यादव, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, संजीव झा, ऋतुराज झा, इमरान हुसैन, बंदना कुमारी, दुर्गेश पाठक, अभिनव झा, राजेश कुमार यादव और केशव किशोर प्रसाद हैं।
आम आदमी पार्टी ने #BiharAssemblyElections के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। AAP ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सत्येन्द्र जैन, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, AAP के दिल्ली… pic.twitter.com/gJePu2YGVU — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
ये भी पढ़ें: जहां से हारे थे पवन सिंह, वहीं से चुनावी मैदान में उतरीं पत्नी ज्योति सिंह; आज करेंगी नामांकन
RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। जिसको देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है, जो सीटों की लिहाज से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ रही सभी पार्टियों से अधिक है।
