ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद जन सुराज कार्यकर्ताओं ने 'रिंकिया के पापा' गाने पर जश्न मनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
जन सुराज के जनसमर्थकों ने मनाया जश्न (सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब)
Bankipur Rinkiya Ke Papa Video: बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के बाद जनसुराज पार्टी में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आते ही पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से झूमने लगे और नाचने गाने लगे। कईयों ने भारतीय जनता पार्टी को चिढ़ाया भी। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता ‘रिंकिया के पापा’ गाने पर नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे है। प्रशांत किशोर की बड़ी जीत के इस वीडियो में कार्यकर्ता पूछ रहे है कि, “कहां है रिंकिया के पापा”। देखते-ही-देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
रिंकिया के पापा गाने पर झूमे समर्थक
आपको बता दें, कि यह गाना भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी का गाया हुआ है। जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से चिढ़ाते हुए जश्न मना रहे है। इस गाने पर सभी ही-ही-ही-ही हंसते हुए गा रहे है रिंकिया के पापा और खूब झूम रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
जन सुराज दफ्तर में ‘रिंकिया के पापा’ गाने पर झूमे कार्यकर्ता बांकीपुर बायपोल में प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच जन सुराज के कार्यकर्ता ‘रिंकिया के पापा’ गाते हुए जश्न मनाते नजर आए. #bankipur @PrashantKishor pic.twitter.com/lxf1bQr4ZW — zingabad (@zingabad) August 3, 2026
नितिन नबीन के गढ़ में PK की सेंध
बांकीपुर विधानसभा सीट सालों से भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है। नितिन नबीन का इस सीट पर दबदबा रहा है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि इस बार भी भाजपा वहां जीत जाएगी। इसलिए इस बार नीरज सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा गया था। लेकिन उपचुनाव में पासा पलट गया और प्रशांत किशोर ने भाजपा को पछाड़ दिया।
रिंकिया के पापा 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣 Thank you @ManojTiwariMP sir for this song 🥲🤣 pic.twitter.com/PApSP6F79z — Shivani Sharma (@shivani29031) August 4, 2026
यह भी पढ़ें – बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
बांकीपुर उपचुनाव का गणित
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 31 राउंड के बाद पूरी हो गई है और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर स्पष्ट विजेता बनकर उभरे हैं। यह बिहार में शुरुआती दौर से गुजर रही पार्टी की पहली जीत है। प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 44,250 वोट मिले।
राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता महज 14,085 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नीरज सिन्हा के मुकाबले किशोर की जीत का अंतर 18,953 वोटों का रहा।
बांकीपुर के नतीजे प्रशांत किशोर के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, जिन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। बांकीपुर को पारंपरिक रूप से बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए किशोर की जीत एक बड़ी राजनीतिक घटना है।
