तेजस्वी यादव, (फाइल फोटो) 
बिहार

हर घर में सरकारी नौकरी, जीविका दीदियों का कर्ज माफ; प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी का बड़ा ऐलान

Mahagathbandhan Press Conference: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राजधानी पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस तेजस्वी यादव ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। आज बुधवार, 22 अक्टूबर को राजधानी पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने कई चुनावी घोषणा किए। इस दौरान उन्होंने बिहार की जनता से वादा किया की अगर महगठबंधन की सरकार बनती है तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जीविका दीदियों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदी को सरकारी करेंगे और सभी को 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों की नौकरी अब पक्की होगी। वहीं, जीविका दीदियों के सारे कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। तेजस्वी यादव की घोषणा के मुताबकि, 2 साल तक ब्याज मुफ्त लोन, दीदी को 2000 का अतिरिक्त भत्ता और 5 लाख का बीमा की घोषणा किया गया है।

बिहार सरकार नकल करने में माहिर- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से पूरा बिहार गुस्से में है, डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध है। इस सरकार ने हमारी योजनाओं की नकल की। तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है। बिहार की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और लोग डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हैं। बेरोजगारी और महंगाई से परेशान जनता के लिए उन्होंने कई घोषणाएं की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनकी योजनाओं की नकल की।

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि हमारी सरकार बनने के बाद सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा। इससे पहले तेजस्वी ने पहला चुनाव वादा करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद 20 महीने के अंदर हर घर में सरकारी नौकरी देगी।

'संविदा कर्मियों के साथ शोषण हो रहा है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि संविदा कर्मियों के साथ शोषण हो रहा है।  कभी भी बिना कारण बताए उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती है। वेतन से हर महीने 18% GST काटा जाता है, महिला कर्मियों को जो 2 दिन छुट्टी मिलनी चाहिए वह नहीं दी जाती। हमारी घोषणा है कि हमारी सरकार आने पर बिहार में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर जो शोषण यह संविदा कर्मी झेल रहे हैं, उन्हें एक झटके में इससे मुक्त किया जाएगा और उन्हें स्थायी कर्मी का दर्जा दिलाने का काम हम करेंगे।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो