LPG की बढ़ती कीमतों पर भड़की कांग्रेस, हर्षवर्धन सपकाल बोले- संसद में गैस नीति की घोषणा करें मोदी सरकार
LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा है। प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।
- Written By: आकाश मसने
नासिक में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता (सोर्स: सोश मीडिया)
Harshwardhan Sapkal On LPG Cylinder Price: गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी के विरोध में महाराष्ट्र कांग्रेस ने पूरे राज्य में आंदोलन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एलपीजी गैस को 60 रुपये महंगा करके भाजपा सरकार ने आम जनता को महंगाई की गहरी खाई में धकेल दिया है। केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण यह कीमत वृद्धि हुई है। युद्ध का बहाना बनाकर जनता की लूट करने के बजाय सरकार को यह कीमत वृद्धि तुरंत रद्द करनी चाहिए तथा एलपीजी गैस के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी पक्षों से चर्चा करके संसद में बयान देना चाहिए।
एलपीजी दरवाढ तात्काळ रद्द करा, गॅस संदर्भातील धोरण पंतप्रधानांनी संसदेत जाहीर करावे. pic.twitter.com/k6EwfKaCCN — Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) March 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
उज्जैन में किसानों का महासंग्राम! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अशोक जाट के जिलाबदर आदेश पर भड़का समाज
चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी तेज, AIMIM की बढ़ती ताकत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मंथन
43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
नासिक में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में, नासिक के त्र्यंबकेश्वर में एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की गई।
केंद्र सरकारने केलेल्या घरगुती व व्यावसायीक गॅस दरवाढीचा निर्णय रद्द करावा या मागणीसाठी महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटीचे अध्यक्ष श्री. हर्षवर्धन सपकाळ यांच्या नेतृत्वात त्र्यंबकेश्वर, नाशिक येथे तीव्र आंदोलन करण्यात आले. गॅस दरवाढ आणि सिलेंडरची टंचाई यामुळे गृहिणींसह, छोटे… pic.twitter.com/2NlFbWpAB1 — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) March 13, 2026
गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और सिलेंडरों की कमी ने गृहिणियों, छोटे कारोबारियों और आम नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन को और भी मुश्किल बना दिया है। केंद्र और राज्य सरकारें जो जनता की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही हैं उन्हें तुरंत होश में आना चाहिए, जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए और नागरिकों को राहत देनी चाहिए।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन और प्रशासन) एडवोकेट गणेश पाटिल, राजाराम पंगावहाणे, नासिक जिला (उत्तर) कांग्रेस के अध्यक्ष भरत टेकेकर, नासिक जिला (दक्षिण) कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश कहंडल, और नासिक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय छाजेड़, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सपकाल ने पीएम मोदी पर बोला तीखा हमला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर गायब हो गए हैं, जबकि संसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब हैं। नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रम्प के सामने सरेंडर हो गए हैं, जिसकी बड़ी कीमत आम आदमी को चुकानी पड़ रही है। घरों से गैस गायब है, व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिल रहे जिससे छोटे व्यवसाय, होटल बंद करने पड़ रहे हैं। राज्य में भाजपा महायुति सरकार लाडकी बहिन को 1500 रुपये देने का ढोल पीटती है, लेकिन दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाकर इन बहनों की लूट रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
कीमत वृद्धि पर महिलाएं आक्रोशित
हर्षवर्धन सपकाल ने इस दौरान गैस वितरक के कार्यालय में जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा गैस सिलेंडर लेने आई महिलाओं से बातचीत की और गैस की कमी के बारे में उनकी भावनाएं जानीं। महिलाएं गैस की कीमत में वृद्धि पर आक्रोशित हैं और भाजपा सरकार ने जीना महंगा कर दिया है, ऐसी भावनाएं महिलाओं ने व्यक्त कीं। इस बीच, नागपुर, पुणे, ठाणे, वर्धा, बुलढाणा, गोंदिया जिले के तिरोडा, पालघर, भिवंडी, कल्याण डोंबिवली, धाराशिव, चंद्रपुर जिले के राजुरा, ठाणे, पनवेल सहित सभी जिलों में गैस की कीमत में वृद्धि और कमी के विरोध में आंदोलन किया गया।
