पीएम मोदी-सीएम योगी से लेकर निरहुआ तक, बिहार में नैया पार लगाएंगे ये स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट
BJP ने बिहार चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम शामिल है। देखिए लिस्ट।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें पार्टी ने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य मुकाबला एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने गुरुवार को 40 बड़े नेताओं को शामिल करते हुए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये बड़े नाम
इस 40 सदस्यीय सूची में देश के शीर्ष नेता शामिल हैं। सबसे प्रमुख नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इनके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, और गिरिराज सिंह के नाम भी सूची में हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रचार करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
बिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
नवभारत निशानेबाज: BJP का विस्तार हुआ विराट, लोकतंत्र में ले आए सम्राट
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का ‘दिल्ली प्लान’ तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ
अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी संभालेंगे मोर्चा
भाजपा ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बिहार के रण में उतारा है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी बिहार में भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
भोजपुरी कलाकार और अन्य दिग्गज भी शामिल
बिहार चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के भी कई बड़े नाम हैं, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्रीय नेताओं में स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सीआर पाटिल, दिलीप कुमार जयसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानन्द राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और सतीश चंद्र दुबे जैसे नाम भी प्रचार करते दिखेंगे। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: भाई तेज प्रताप यादव के लिए भावुक हुईं रोहिणी आचार्या, सोशल मीडिया पर दिया आशीर्वाद, जानिए क्या लिखा
क्या है बिहार चुनाव की टाइमलाइन
एनडीए के सीट शेयरिंग समझौते के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। भाजपा ने अपनी सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होनी है। इस चुनाव में एनडीए का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन से है।
